Aaj ka Panchang, 9 July 2023: आज सावन के पहले रविवार पर हैं ये शुभ संयोग

aaj ka choghadiya, Aaj ka panchang, aaj ka rahukaal, Today panchang, todays hindi panchang
विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 9 July 2023: आज रविवार को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी-अष्टमी तिथि है। सप्तमी सायं 7.59 बजे तक रहेगी, तत्पश्चात् अष्टमी तिथि आरंभ होगी। पूरे दिन उत्तरभाद्रपद तथा रेवती नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.40 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.24 बजे होगा। चन्द्रोदय का समय 12.01 बजे तथा चन्द्रास्त का समय 11.47 बजे रहेगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण माह, कृष्ण पक्ष

Advertisment

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सायं 5.29 बजे से 6.25 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सायं 5.29 बजे से 6.25 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.02 बजे से 10.58 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 11. (newenglandtours) 54 बजे से 12.50 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.45 बजे से 2.41 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 12.22 बजे से 2.06 बजे तक रहेगा। राहुकाल सायं 5.36 बजे से 7.21 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.06 बजे से 10.49 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.12 बजे से 3.58 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.24 बजे से रात्रि 9.58 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 5.40 बजे से सायं 7.29 बजे तक रवि योग तथा सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। विजय मुहूर्त दोपहर 2.49 बजे से 3.44 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.04 बजे से 12.59 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 2.54 बजे से 4.26 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ