Aaj ka Panchang: वरलक्ष्मी व्रत और हयग्रीव जयंती पर इस मुहूर्त में करें पूजा, राहु काल जानने के लिए पढ़ें 8 अगस्त का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 8 अगस्त 2025 को श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। साथ ही वरलक्ष्मी व्रत और हयग्रीव जयंती का संयोग बन रहा है। चलिए अब जानते हैं आज कब से कब तक देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त है।

Aaj ka Panchang 8 August 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 8 August 2025: आज शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत और हयग्रीव जयंती है। इन दोनों ही पर्व का सनातन धर्म में खास महत्व है। मान्यता है कि आज 8 अगस्त को यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से देवी-देवताओं की पूजा करता है तो उसकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। इसके अलावा आज दान और कुछ उपाय करना भी शुभ रहता है। लेकिन देवी-देवताओं को खुश करने के तमाम उपाय केवल शुभ मुहूर्त में ही करने चाहिए, जिनकी जानकारी आपको पंचांग की मदद से मिल सकती है।

विज्ञापन

8 अगस्त 2025 का पंचांग

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 8 अगस्त 2025 को श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 02:12 मिनट तक है, जिसके बाद पूर्णिमा तिथि का आरंभ हो रहा है। नक्षत्र की बात करें तो दोपहर 02:28 मिनट तक उत्तराषाढ़ा रहेगा, जिसके बाद श्रवण का आरंभ होगा। शुक्रवार को चतुर्दशी तिथि तक वणिज करण रहेगा, जिसके बाद देर रात तक विष्टि करण के रहने के योग हैं। वहीं इस बीच प्रात: काल 04:08 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा, जिसके बाद सौभाग्य योग का आरंभ होगा।

विज्ञापन

व्रत-त्योहार से लेकर चंद्रमास तक

आज देवी लक्ष्मी और देवी संतोषी को समर्पित शुक्रवार का दिन है। साथ ही वरलक्ष्मी व्रत और हयग्रीव जयन्ती है। इसके अलावा दिशा शूल पश्चिम रहेगी। जबकि शक सम्वत 1947, विश्वावसु और विक्रम सम्वत 2082, कालयुक्त है। वहीं गुजराती सम्वत की बात करें तो वो 2081 नल है। इसके अलावा चंद्रमास यानी अमांत और पूर्णिमान्त श्रावण यानी भगवान शिव को समर्पित सावन है।

किस राशि में कौन-सा ग्रह रहेगा?

आज वरलक्ष्मी व्रत और हयग्रीव जयन्ती के पावन दिन शनि देव मीन राशि में और चंद्र देव मकर राशि में रहेंगे। जबकि कुंभ राशि में राहु, सिंह राशि में केतु, मिथुन राशि में गुरु और शुक्र ग्रह के रहने की संभावना है। वहीं सूर्य और बुध देव युति स्थिति में कर्क राशि में रहेंगे। बता दें कि 8 अगस्त 2025 को किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा।

विज्ञापन

सूर्योदय से लेकर चंद्रास्त तक

आज शुक्रवार को प्रात: काल 05 बजकर 46 मिनट पर सूर्योदय होगा। जबकि शाम में 07 बजकर 07 मिनट पर सूर्यास्त और 6 बजकर 42 मिनट पर चंद्रोदय होने की संभावना है। वहीं 9 अगस्त 2025 को प्रात: काल 05 बजकर 28 मिनट पर चंद्रास्त हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ