---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 7 February 2026: यशोदा जयंती पर करीब 1 घंटे तक रहेगा राहुकाल, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

Kal Ka Panchang: कल 7 फरवरी 2026, वार शनिवार को यशोदा जयंती है, जो कि माता यशोदा और कृष्ण जी को समर्पित है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं यशोदा जयंती की पूजा के शुभ-अशुभ मुहूर्त और दिनभर बनने वाले योग, नक्षत्र, करण और ग्रह गोचर आदि के बारे में.

Author Written By: Nidhi Jain Updated: Feb 6, 2026 13:08
Aaj Ka Panchang 7 February 2026
Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 7 February 2026: कृष्ण भक्तों के लिए यशोदा जयंती के पर्व का खास महत्व है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में कल 7 फरवरी को यशोदा जयंती का पर्व मनाया जा रहा है, जो कि कृष्ण जी और उनकी माता यशोदा को समर्पित है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, यशोदा जयंती पर पूजा करने से माता और बच्चे का रिश्ता मजबूत होता है. साथ ही घर-परिवार में खुशहाली का वास होता है. चलिए अब जानते हैं 7 फरवरी 2026, हनुमान जी और शनि महाराज को समर्पित शनिवार के पंचांग के बारे में.

तिथि

कल के दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि से होगी, जो सुबह 02:54 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दिन के अंत तक सप्तमी तिथि रहने वाली है.

---विज्ञापन---

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में चित्रा रहेगा, जिसका समापन सुबह 02:28 मिनट पर होगा. चित्रा के बाद देर रात तक स्वाति नक्षत्र रहने वाला है.

योग

कल के दिन की शुरुआत शूल योग से होगी, जो देर रात 11:40 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दिन के अंत तक गण्ड योग रहने वाला है.

---विज्ञापन---

7 फरवरी 2026 का शुभ समय

7 February 2026 Ka Shubh Muhurat

7 फरवरी 2026 का अशुभ समय

7 February 2026 Ka Ashubh Muhurat

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: फरवरी में किसको मिलेगी नई नौकरी और किसका कामकाज पकड़ेगा रफ्तार? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में गर रहेगा, जिसका समापन दोपहर में 02:02 मिनट पर होगा. इसके बाद अगले दिन (8 फरवरी 2026) की सुबह तक वणिज करण रहने वाला है.

सूर्योदय, सूर्यास्त और चन्द्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 05 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- रात 11 बजकर 27 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 10 बजकर 03 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

नवग्रहों की स्थिति

  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह और सूर्य ग्रह: मकर राशि में 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को गोचर करेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 06, 2026 01:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.