Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 7 February 2026: यशोदा जयंती पर करीब 1 घंटे तक रहेगा राहुकाल, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

Kal Ka Panchang: आज 7 फरवरी 2026, वार शनिवार को यशोदा जयंती है, जो कि माता यशोदा और कृष्ण जी को समर्पित है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं यशोदा जयंती की पूजा के शुभ-अशुभ मुहूर्त और दिनभर बनने वाले योग, नक्षत्र, करण और ग्रह गोचर आदि के बारे में.

Aaj Ka Panchang 7 February 2026

Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 7 February 2026: कृष्ण भक्तों के लिए यशोदा जयंती के पर्व का खास महत्व है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में आज 7 फरवरी को यशोदा जयंती का पर्व मनाया जा रहा है, जो कि कृष्ण जी और उनकी माता यशोदा को समर्पित है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, यशोदा जयंती पर पूजा करने से माता और बच्चे का रिश्ता मजबूत होता है. साथ ही घर-परिवार में खुशहाली का वास होता है. चलिए अब जानते हैं आज 7 फरवरी 2026, हनुमान जी और शनि महाराज को समर्पित शनिवार के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

तिथि

आज के दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि से हुई है, जो कि सुबह 02:54 मिनट तक थी. इसके बाद अब दिन के अंत तक सप्तमी तिथि रहने वाली है.

विज्ञापन

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में चित्रा था, जिसका समापन सुबह 02:28 मिनट पर हो गया है. चित्रा के बाद देर रात तक स्वाति नक्षत्र रहने वाला है.

योग

आज के दिन की शुरुआत शूल योग से हुई है, जो देर रात 11:40 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दिन के अंत तक गण्ड योग रहने वाला है.

विज्ञापन

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में गर रहेगा, जिसका समापन दोपहर में 02:02 मिनट पर होगा. इसके बाद अगले दिन (8 फरवरी 2026) की सुबह तक वणिज करण रहने वाला है.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त और चन्द्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 05 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- रात 11 बजकर 27 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 10 बजकर 03 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

नवग्रहों की स्थिति

  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह और सूर्य ग्रह: मकर राशि में 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को गोचर करेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ