Aaj Ka Panchang, 7 अगस्त 2026: आज शुक्रवार के दिन पर रहेगा 'भद्रा' का अशुभ साया, पंचांग देखकर करें दिन की शुरुआत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 7 August 2026: 7 अगस्त, शुक्रवार को नवमी तिथि, भद्रा, आडल योग और विडाल योग का प्रभाव रहेगा. इस दिन शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल और दिनभर के जरूरी पंचांग समय जानकर ही दिन की शुरुआत करना ही बेहतर रहेगा. आइए जानते हैं, 7 अगस्त का पूरा दैनिक पंचांग.

Panchang

Aaj Ka Panchang 7 August 2026: आज 7 अगस्त दिन शुक्रवार को सावन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. इस तिथि का समापन दोपहर बाद 4 बजकर 36 मिनट पर होगा. इसके बाद दशमी तिथि आरंभ होगी. आज दिन में अशुभ प्रभाव वाली भद्रा के साथ आडल योग और विडाल योग भी प्रभावी रहेगा. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना करनी चाहिए, ताकि जीवन में सुख-संपत्ति बनी रहे. देवी मां के आशीर्वाद से जीवन आरोग्यमय होगा. इस दिन दिशाशूल पश्चिम में रहने वाला है. वहीं, शिववास 4 बजकर 36 मिनट तक सभा में और इसके बाद क्रीड़ा में रहेगा, जबकि चंद्रवास दक्षिण में रहेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, 6 अगस्त 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय इस प्रकार से रहेंगे.

विज्ञापन

योग, नक्षत्र और करण

आज शुक्रवार 7 अगस्त को वृद्धि योग दोपहर को 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. इसके बाद ध्रुव योग आरंभ होगा. कृत्तिका नक्षत्र रात को 6 बजकर 43 मिनट तक रहने वाला है. कृत्तिका नक्षत्र के बाद रोहिणी नक्षत्र रहेगा. करण की बात करें, तो तैतिल करण सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. गर करण अपराह्न में 4 बजकर 36 मिनट तक रहेगा. वणिज आरंभ होगा, जो 8 अगस्त की सुबह के 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इसके बाद विष्टि करण शुरू होगा.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:34
सूर्यास्त – शाम 06:50
चन्द्रोदय – रात 12:27
चन्द्रास्त – दोपहर 01:46

विज्ञापन

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

आज शुक्रवार 7 अगस्त के दिन नवग्रहों की बात करें, तो चंद्रमा की स्थिति बहुत विशेष रहेगी. वे अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करेंगे. सूर्य ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे, जहां बुध और गुरु भी है, जो शक्तिशाली ‘त्रिग्रही योग’ बना रहे हैं. मंगल ग्रह मिथुन राशि में विराजामन रहेंगे. शुक्र ग्रह कन्या राशि में मौजूद रहेंगे. राहु ग्रह कुंभ और केतु ग्रह सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. वहीं, शनि ग्रह वक्री अवस्था में मीन राशि में मौजूद रहेंगे. सभी नवग्रहों की स्थिति इस प्रकार से बनी रहेगी, जिसका देश-दुनिया और राशियों पर व्यापक असर होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ