Aaj ka Panchang: आज शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूजा और आश्विन पूर्णिमा व्रत; शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 6 अक्टूबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 6 अक्टूबर 2025, वार सोमवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि है, जिस कारण शरद पूर्णिमा और कोजागरी की पूजा की जाएगी. साथ ही आश्विन पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. आइए अब जानते हैं आज के देवी-देवताओं की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में.

Aaj ka Panchang 6 October 2025

Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 6 October 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए शरद पूर्णिमा के दिन का खास महत्व है, जिस दिन चंद्र देव की पूजा की जाती है. साथ ही उन्हें खीर का भोग लगाया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज ही शरद पूर्णिमा की पूजा की जाएगी. हालांकि, शरद पूर्णिमा के दिन ही कोजागरी पूजा की जाती है, जो कि धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है. इसके अलावा आज आश्विन पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाएगा, जो कि जगत के पाहनहार भगवान विष्णु के सत्यनारायण रूप को समर्पित है. मान्यता है कि आज के दिन व्रत और पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है. आइए अब जानते हैं आज के दिन के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

तिथि और दिशा शूल

आज सुबह 12 बजकर 24 मिनट तक आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि थी, जिसके बाद अब पूर्णिमा तिथि चल रही है. पूर्णिमा आज सुबह से लेकर अगले दिन की सुबह तक रहेगी. इसके अलावा दिनभर पूर्व दिशा शूल रहने वाली है.

विज्ञापन

नक्षत्र और योग

नक्षत्र की बात करें तो इस समय रेवती तक रहा है, जिसका आरंभ सुबह 4 बजकर 1 मिनट से हो गया था. रेवती नक्षत्र आज देर रात तक रहेगा. हालांकि, इससे पहले उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र था. इसके अलावा सुबह से लेकर दोपहर 1 बजकर 13 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, जिसके बाद देर रात तक ध्रुव योग रहने वाला है.

विज्ञापन

आज के करण

इस वक्त विष्टि करण चल रहा है, जो देर रात 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. बता दें कि सुबह 12 बजकर 24 मिनट पर विष्टि करण का आरंभ हुआ था, जिससे पहले वणिज करण था. वहीं, विष्टि करण के बाद अगले दिन की सुबह तक बव करण रहेगा.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त

सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर आज सूर्योदय होगा, जिसके बाद शाम में 6 बजकर 22 मिनट के करीब सूर्यास्त होगा. हालांकि, इससे पहले शाम में 5 बजकर 47 मिनट के आसपास चन्द्रोदय होगा. वहीं, चन्द्रास्त अगले दिन 7 अक्टूबर 2025 की सुबह 6 बजकर 30 मिनट के करीब होगा.

विज्ञापन

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • राहु ग्रह कुंभ राशि में
  • शनि ग्रह मीन राशि में
  • सूर्य देव कन्या राशि में
  • चंद्र देव मकर राशि में
  • गुरु ग्रह मिथुन राशि में
  • मंगल देव और बुध देव तुला राशि में
  • शुक्र देव और केतु ग्रह सिंह राशि में

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: प्यार के मामले में 5 अक्टूबर का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा अच्छा, पढ़ें रविवार का लव राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ