---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 6 March 2023: आज सोमवार को है रवि योग, इन मुहूर्त में शुरू करें सभी शुभ कार्य

Aaj ka Panchang, 6 March 2023: आज सोमवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तथा पूर्णिमा तिथि है। चतुर्दशी दोपहर 4.17 बजे तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.30 बजे होगा। चन्द्रोदय 5.33 बजे तथा पूर्णिमा […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 6 March 2023: आज सोमवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तथा पूर्णिमा तिथि है। चतुर्दशी दोपहर 4.17 बजे तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.30 बजे होगा। चन्द्रोदय 5.33 बजे तथा पूर्णिमा होने के काऱण चन्द्रास्त नहीं होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आज ही करें वटवृक्ष का यह उपाय, हनुमानजी पूरी करेंगे हर इच्छा

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.56 बजे से 1.42 बजे तक एवं 3.16 बजे से 4.03 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 3.16 बजे से 4.03 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 9.02 बजे से 9.48 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय प्रात: 10.35 बजे से 11.22 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 12.09 बजे से 12.56 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 11.04 बजे से दोपहर 12.32 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 8.09 बजे से 9.37 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः SHIVJI KE UPAY: भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं शिव पुराण के ये उपाय

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 6.46 बजे से 8.14 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.42 बजे से 11.10 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.02 बजे से 6.30 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.55 बजे तक सुकर्मा योग बन रहा है। प्रात: 6.46 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.05 बजे तक रवि योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.23 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.15 बजे से 1.02 बजे तक रहेगा। अमृत काल रात्रि 9.25 बजे से 11.12 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Mar 06, 2023 06:53 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola