Aaj ka Panchang: बुध प्रदोष व्रत पर आज इस मुहूर्त में करें पूजा, राहु काल जानने के लिए पढ़ें 6 अगस्त का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 6 अगस्त 2025 को सावन का आखिरी प्रदोष व्रत है, जिसे बुध प्रदोष व्रत भी कह सकते हैं। साथ ही आज कई शुभ योग का महासंयोग बन रहा है। चलिए अब जानते हैं 6 अगस्त के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, काल, नक्षत्र और ग्रह गोचर की स्थिति आदि के बारे में।

Aaj ka Panchang 6 August 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 6 August 2025: प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित होती है, जिस दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। जिस भी दिन प्रदोष व्रत आता है, उस दिन के अनुसार प्रदोष व्रत का नाम पड़ता है। जैसे कि आज बुधवार है और प्रदोष व्रत भी है तो उसे बुध प्रदोष व्रत कह सकते हैं।

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज दोपहर 02:08 मिनट तक श्रावण यानी सावन माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जिसके बाद त्रयोदशी तिथि का आरंभ होगा। करण की बात करें तो दोपहर 02:08 तक बालव रहेगा, जिसके बाद कौलव का आरंभ होगा जो देर रात तक रहेगा। आज सुबह 07:17 मिनट तक वैधृति योग रहेगा, जिसके बाद रात तक विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है। नक्षत्र की बात करें तो दोपहर 12:59 मिनट तक मूल रहेगा, जिसके बाद रात तक पूर्वाषाढ़ा के रहने के योग हैं।

विज्ञापन
  • समर्पित: गणेश जी (बुधवार)
  • दिशा शूल: उत्तर
  • व्रत-त्योहार: श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण और बुध प्रदोष व्रत
  • शक और विक्रम सम्वत: 1947 विश्वावसु और 2082 कालयुक्त
  • गुजराती सम्वत: 2081 नल
  • चंद्रमास- सावन (पूर्णिमान्त और अमांत)
  • वैदिक और द्रिक ऋतु- वर्षा

ये भी पढ़ें- Chandra Budh Yuti: 20 अगस्त से 3 राशियों को मिलेगा हर काम में किस्मत का साथ, कर्क राशि में बुध से मिलेंगे चंद्रमा

सूर्योदय व सूर्यास्त

आज 6 अगस्त 2025 को प्रात: काल 05 बजकर 45 मिनट पर सूर्योदय और शाम 07 बजकर 08 मिनट पर सूर्यास्त होने की संभावना है। जबकि शाम 05 बजकर 11 मिनट पर चंद्रोदय होगा। बता दें कि 6 अगस्त को चंद्रास्त नहीं होगा। 7 अगस्त 2025 को प्रात: काल 3 बजकर 21 मिनट के आसपास चंद्रास्त हो सकता है।

विज्ञापन

9 ग्रहों की स्थिति

आज 06 अगस्त 2025 को बुध प्रदोष व्रत के पावन दिन किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा। ऐसे में कल की तरह शनि देव मीन राशि में रहेंगे। जबकि कुंभ राशि में राहु के और सिंह राशि में केतु ग्रह के विराजमान होने की संभावना है। इसके अलावा पूरे दिन सूर्य ग्रह और बुध ग्रह कर्क राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा धनु राशि में और गुरु-शुक्र के मिथुन राशि में रहने की संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ