Aaj ka Panchang, 3 December 2022: आज पुष्य नक्षत्र में करें ये काम, मिलेगी जबरदस्त कामयाबी

aaj ka choghadiya, Aaj ka panchang, aaj ka rahukaal, Today panchang, todays hindi panchang, आज का राहुकाल, आज का पंचांग
विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 3 December 2022: आज शनिवार को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज मोक्षदा एकादशी तथा गीता जयंती पर्व है। एकादशी तिथि अगले दिन 4 दिसंबर को सुबह 5.36 बजे तक रहेगी। आज पूरे दिन रेवती नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 6.56 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.36 बजे होगा। चन्द्रोदय 14.09 बजे तथा चन्द्रास्त 26.51 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

Advertisment

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 6.32 बजे से 7.58 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 7.15 बजे से 7.58 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 11.32 बजे से 12.15 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 12.58 बजे से 1.41 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 2.24 बजे से 3.07 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 1.14 बजे से 2.35 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल सुबह 9.13बजे से 10.34 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज पूर्व दिशा में यात्रा शूल रहेगा।

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 8.16 बजे से 9.34 बजे तक तथा सांय 8.47 बजे से 10.29 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 13.29 बजे से 4.05 बजे तक क्रमश लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.23 बजे से 7.05 बजे तक लाभ का चौघड़िया एवं 10.29 बजे से 12.10 बजे तक अमृत का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya) रहेगा। आज रवि पुष्य नक्षत्र सुबह 7.04 बजे शुरू होगा जो अगले दिन 4 दिसंबर 2022 को सुबह 6.16 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ