Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 29 December 2025: आज सोमवार को किस समय करें मांगलिक काम? जानें शुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल

Aaj Ka Panchang: आज 29 दिसंबर 2025, देवों के देव महादेव को समर्पित सोमवार के दिन कई दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है. साथ ही राहुकाल भी रहने वाला है, जिस दौरान मांगलिक काम को करने से बचना ही अच्छा रहेगा. आइए अब पंचांग के जरिए जानते हैं 29 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल तक का समय.

29 December 2025 Ka Panchang

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 29 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दशमी तिथि रहेगी. आज प्रात: काल से लेकर सुबह करीब 10 बजे तक पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. नवमी तिथि के बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाली है. इसके अलावा सुबह 8 बजे तक रेवती नक्षत्र था. रेवती नक्षत्र के बाद अश्विनी नक्षत्र का आरंभ हो गया, जो 30 दिसंबर 2025 की सुबह तक रहने वाला है. चलिए अब विस्तार से जानते हैं 29 दिसंबर 2025 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

शुभ-अशुभ योग

आज 29 दिसंबर 2025 के दिन की शुरुआत परिघ योग से हुई है, जिसका समापन सुबह 8 बजे के आसपास हो गया है. परिघ योग के बाद अब शिव योग चल रहा है, जो देर रात तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 8 बजे के आसपास विडाल योग और रवि योग का आरंभ हो गया है, जो अगले दिन की सुबह तक रहने वाले हैं. इसके अलावा आडल योग का आरंभ सुबह 07:13 मिनट के आसपास हुआ था, जो सुबह 07:41 मिनट तक था

विज्ञापन

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में कौलव है. कौलव करण के बाद तैतिल करण का आरंभ होगा, जो रात में करीब 9 बजे तक रहने वाला है. बता दें कि कौलव करण का समापन सुबह 10 बजे के आसपास होगा. वहीं, दिन के अंत में गर करण रहेगा.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय: सुबह 07 बजकर 13 मिनट पर
  • सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 33 मिनट पर
  • चन्द्रोदय: दोपहर 12 बजकर 54 मिनट पर
  • चन्द्रास्त: सुबह 02 बजकर 33 मिनट पर (30 दिसंबर 2025)

संवत और चंद्रमास

Samvat & Chandrmas

29 दिसंबर 2025 का शुभ समय

29 December Shubh Muhurat

29 दिसंबर 2025 का अशुभ समय

29 December Ashubh Muhurat

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में 29 दिसंबर 2025 को रहेंगे.
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 29 दिसंबर 2025 को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 29 दिसंबर 2025 को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 29 दिसंबर 2025 को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: मीन राशि और मेष राशि में 29 दिसंबर 2025 को संचार करेंगे.
  • सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह: धनु राशि में 29 दिसंबर 2025 को रहेंगे.
  • बुध ग्रह: वृश्चिक राशि और धनु राशि में 29 दिसंबर 2025 को संचार करेंगे.

ये भी पढ़ें- Video: शनि से जुड़ी है हाथ की सबसे बड़ी उंगली, ग्रह के कमजोर होने पर मिलता है ये संकेत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ