Aaj ka Panchang: आज मार्गशीर्ष तृतीया-चतुर्थी तिथि पर बना 5 अद्भुत योग का संयोग, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 23 नवंबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 23 नवंबर 2025, वार रविवार को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि रहेगी. साथ ही 5 अद्भुत योग का संयोग बन रहा है, जिसका गहरा प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए पंचांग की मदद से जानते हैं योग, नक्षत्र, मुहूर्त और राहुकाल आदि के सही समय के बारे में.

Aaj Ka Panchang 23 November 2025

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 23 November 2025: भगवान कृष्ण को समर्पित मार्गशीर्ष का महीना चल रहा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस महीने में कृष्ण जी की पूजा करने से विशेष लाभ होता है. खासकर, जीवन में प्यार बढ़ता है और मानसिक तनाव दूर होता है. इसके अलावा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 23 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि रहेगी. शाम 7 बजकर 25 मिनट तक तृतीया तिथि रहेगी, जिसके बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा. चतुर्थी तिथि कल सुबह तक रहेगी. आइए अब जानते हैं 23 नवंबर 2025 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

करण और नक्षत्र

आज तृतीया तिथि तक गर करण रहेगा, जिसके बाद वणिज करण का आरंभ होगा. आज शाम से लेकर कल सुबह तक वणिज करण ही रहेगा. नक्षत्र की बात करें तो इस समय मूल चल रहा है, जिसका समापन शाम 7 बजकर 27 मिनट पर होगा. मूल नक्षत्र के बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहने वाला है.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- प्रात: काल 06:50 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05:25 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 09:31 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- शाम 07:37 मिनट पर

आज के शुभ-अशुभ योग

आज प्रात: काल से लेकर दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक धृति योग रहेगा. धृति योग के बाद शूल योग का आरंभ होगा, जो कल प्रात: काल तक रहेगा. इस बीच शाम 7 बजकर 28 मिनट पर रवि योग का आरंभ होगा, जो कल 24 नवंबर की सुबह 6 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग और विडाल योग सुबह 06:50 मिनट से शाम 07:28 तक रहेगा.

विज्ञापन

9 ग्रहों की स्थिति

  • कर्क में गुरु
  • कुंभ में राहु
  • मीन में शनि
  • सिंह में केतु
  • तुला में शुक्र
  • धनु में चंद्र
  • वृश्चिक में मंगल, सूर्य और बुध

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

ये भी पढ़ें- Video: 2026 में केतु गोचर का इन 3 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, जानें कैसा होगा असर?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ