Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 23 December 2025: अशुभ व्याघात योग में आज मंगलवार की शुरुआत, जानें किस समय न करें शुभ काम?

Aaj ka Panchang: आज 23 दिसंबर 2025, वार मंगलवार के दिन की शुरुआत अशुभ व्याघात योग से हो रही है. इसके अलावा करीब 1 घंटे तक राहुकाल भी रहेगा, जिस दौरान शुभ कार्यों को करने से बचना होगा. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं 23 दिसंबर 2025 के अशुभ योग, राहुकाल और तिथि आदि के बारे में.

23 December 2025 Ka Panchang

Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 23 December 2025: आज 23 दिसंबर 2025, हनुमान जी और मंगल ग्रह को समर्पित मंगलवार को पौष माह का 18वां दिन है. साथ ही पौष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और चतुर्थी तिथि का संयोग बन रहा है. आज प्रात: काल से लेकर दोपहर 12 बजकर 13 मिनट के आसपास तक तृतीया तिथि रहेगी. तृतीया तिथि के बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहने वाली है. चलिए अब जानते हैं 23 दिसंबर 2025 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय: सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर
  • सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 30 मिनट पर
  • चन्द्रोदय: सुबह 09 बजकर 41 मिनट पर
  • चन्द्रास्त: शाम 08 बजकर 27 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat & Chandrmas

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत श्रवण से होगी, जो सुबह 07:07 मिनट तक रहने वाला है. श्रवण नक्षत्र के बाद धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो 24 दिसंबर 2025 की सुबह तक रहने वाला है.

विज्ञापन

नवग्रहों की स्थिति

  • बुध ग्रह: वृश्चिक राशि में 23 दिसंबर 2025 को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: मकर राशि में 23 दिसंबर 2025 को रहेंगे.
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 23 दिसंबर 2025 को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 23 दिसंबर 2025 को रहेंगे.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 23 दिसंबर 2025 को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति ग्रह: मिथुन राशि में 23 दिसंबर 2025 को रहेंगे.
  • सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह: धनु राशि में 23 दिसंबर 2025 को रहेंगे.

अशुभ-शुभ योग

आज दिन की शुरुआत में व्याघात योग रहेगा, जो दोपहर 4 बजकर 30 मिनट तक रहने वाला है. व्याघात योग के बाद हर्षण योग का आरंभ होगा, जो 23 दिसंबर 2025 की रात तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 7 बजे के आसपास रवि योग का आरंभ होगा, जो 24 दिसंबर 2025 की सुबह 07:07 मिनट तक रहने वाला है.

23 दिसंबर 2025 का शुभ समय

23 December Shubh Muhurat

23 दिसंबर 2025 का अशुभ समय

23 December Ashubh Muhurat

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में गर होगा, जिसका समापन दोपहर में 12 बजे के आसपास होगा. गर करण के बाद वणिज करण का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ