Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 23 April 2026: आज गंगा सप्तमी पर भद्रा का साया, पंचांग से जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति
Aaj Ka Panchang: आज 23 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज गंगा सप्तमी का पर्व भी है. चलिए पंचांग से दिनभर के शुभ-अशुभ समय, योग नक्षत्र और करण के बारे में जानते हैं. यहां पढ़ें 23 अप्रैल का पंचांग.
Aaj Ka Panchang 23 April 2026: आज 22 अप्रैल 2026 गुरुवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. वैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी का समापन रात को 8 बजकर 49 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ होगी. वैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी पर गंगा सप्तमी का पर्व है. गंगा सप्तमी के पर्व पर शुभ-अशुभ समय, योग और नक्षत्र क्या रहने वाला है. इसके बारे में पंचांग के जरिए जान सकते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.
विज्ञापन
तिथि, करण, पक्ष और योग
तिथि – सप्तमी माह – वैशाख पक्ष – शुक्ल पक्ष करण – गर, वणिज और विष्टि नक्षत्र – पुनर्वसु और पुष्य योग – सुकर्मा, धृति और शूल दिन – गुरुवार दिशाशूल – दक्षिण
गंगा सप्तमी के दिन 23 अप्रैल 2026 को नवग्रहों की स्थिति क्या रहेगी, चलिए इसके बारे में जानते हैं. बता दें कि, सूर्य ग्रह मेष राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल ग्रह मीन राशि में, बुध ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे. शुक्र ग्रह वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे. शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. इसके साथ ही केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इस प्रकार से ग्रह स्थिति रहने वाली है.