Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 22 December 2025: ध्रुव योग से हुई सोमवार के दिन की शुरुआत, शुभ-अशुभ समय से लेकर ग्रहों की स्थिति जानें

Aaj ka Panchang: आज 22 दिसंबर 2025, वार सोमवार के दिन की शुरुआत ध्रुव योग से हुई है. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले कई अशुभ योग का निर्माण होगा. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं 22 दिसंबर 2025 के शुभ-अशुभ समय से लेकर नक्षत्र, करण और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

22 December 2025 Ka Panchang

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 22 December 2025: आज 22 दिसंबर 2025 को पौष माह का 17वां दिन है. शिव जी को समर्पित सोमवार के दिन की शुरुआत पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से हुई है, जो सुबह 10:52 मिनट तक रहेगी. द्वितीया तिथि के बाद तृतीया तिथि का आरंभ होगा, जो दिन के अंत तक रहने वाली है. आइए अब जानते हैं 22 दिसंबर 2025 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में उत्तराषाढ़ा था, जो सुबह 05:32 मिनट तक था. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के बाद अब श्रवण नक्षत्र चल रहा है, जो दिन के अंत तक रहेगा.

विज्ञापन

शुभ-अशुभ योग

22 दिसंबर 2025 के दिन की शुरुआत ध्रुव योग से हुई है, जो दोपहर 04:40 मिनट तक रहने वाला है. ध्रुव योग के बाद व्याघात योग का आरंभ होगा, जो आज देर रात तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 07:10 मिनट पर विडाल योग का आरंभ हो गया है, जो देर रात 11:05 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय: सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर
  • सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 29 मिनट पर
  • चन्द्रोदय: सुबह 09 बजकर 01 मिनट पर
  • चन्द्रास्त: शाम 07 बजकर 28 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat & Chandrmas

ये भी पढ़ें- Video: 2026 में किन ग्रहों की कृपा से चमकेगा कुंभ राशि वालों का भाग्य और कौन-से ग्रह बिगाड़ेंगे काम? जानें वार्षिक राशिफल और उपाय

विज्ञापन

नवग्रहों की स्थिति

  • बुध ग्रह: वृश्चिक राशि में रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: धनु राशि और मकर राशि में संचार करेंगे.
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 22 दिसंबर 2025 को रहने वाले हैं.
  • देवगुरु बृहस्पति ग्रह: मिथुन राशि में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे.
  • सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह: धनु राशि में 22 दिसंबर 2025 को रहने वाले हैं.

22 दिसंबर 2025 का शुभ समय

22 December 2025 Ka Shubh Muhurat

22 दिसंबर 2025 का अशुभ समय

22 December 2025 Ka Ashubh Muhurat

करण

आज प्रातः काल में कौलव करण का संयोग बन रहा है, जिसका समापन सुबह 10:52 मिनट पर होगा. कौलव करण के बाद तैतिल करण शुरू होगा, जो देर रात 11:35 मिनट तक रहने वाला है. बता दें कि दिन के अंत में गर करण होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ