Aaj Ka Panchang 21 January 2026: 10 महाविद्याओं को समर्पित माघ गुप्त नवरात्रि के पावन दिन चल रहे हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 21 जनवरी 2026 को माघ गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है, जो कि तीसरी महाविद्या देवी त्रिपुर सुंदरी को समर्पित है. माना जाता है कि देवी त्रिपुर सुंदरी की पूजा से भक्तों को सौंदर्य, सुख, सौभाग्य, मानसिक शांति और धन आदि की प्राप्ति होती है. चलिए क्रमानुसार जानते हैं 21 जनवरी 2026, बुध ग्रह और गणेश जी को समर्पित बुधवार के पंचांग के बारे में.
तिथि
21 जनवरी 2026 को प्रात: काल से लेकर सुबह 02:47 मिनट तक माघ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी. तृतीया तिथि के बाद दिन के अंत तक माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहने वाली है.
नक्षत्र
नक्षत्र की बात करें तो प्रात: काल में धनिष्ठा रहेगा, जो कि दोपहर 01:58 मिनट तक रहने वाला है. धनिष्ठा नक्षत्र के बाद शतभिषा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो दिन के अंत तक रहेगा.
योग
आज के दिन की शुरुआत व्यातीपात योग (अशुभ) से होगी, जो शाम 06:58 मिनट तक रहने वाला है. व्यातीपात योग के बाद वरीयान योग का आरंभ होगा, जो दिन के अंत तक रहेगा. हालांकि, इस बीच सुबह 07:14 मिनट पर विडाल योग (अशुभ) का आरंभ होगा, जो दोपहर 01:58 मिनट तक रहेगा. इसके बाद रवि योग का आरंभ होगा, जो दिन के अंत तक रहेगा.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 51 मिनट पर
- चन्द्रोदय- सुबह 08 बजकर 51 मिनट पर
- चन्द्रास्त- रात 08 बजकर 20 मिनट पर
संवत और चंद्रमास
नवग्रहों की स्थिति
- राहु ग्रह: कुंभ राशि में 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को रहेंगे.
- केतु ग्रह: सिंह राशि में 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को रहेंगे.
- शनि ग्रह: मीन राशि में 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को रहेंगे.
- देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को रहेंगे.
- चंद्र ग्रह: मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को गोचर करेंगे.
- सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह और शुक्र ग्रह: मकर राशि में 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को रहेंगे.
21 जनवरी 2026 का शुभ समय
21 जनवरी 2026 का अशुभ समय
करण
करण की बात करें तो प्रात: काल में तैतिल रहेगा, जिसका समापन दोपहर में 02:48 मिनट पर होगा. तैतिल करण के बाद गर करण का आरंभ होगा, जो अगले दिन (22 जनवरी 2026) की सुबह तक रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.