Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 20 July 2026: आज सोमवार को रवि योग के साथ भद्रा का साया, पंचांग से जानिए तिथि, नक्षत्र और करण

Aaj Ka Panchang: आज 20 जुलाई 2026 दिन सोमवार को रवि योग के साथ ही भद्रा का साया रहने वाला है. सोमवार का दिन शिव जी की पूजा के लिए समर्पित होता है. इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक अवश्य करें. चलिए पंचांग से जानें 20 जुलाई 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में.

Panchang.jpg_6d3246

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 20 July 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 20 जुलाई 2026 सोमवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी. आज गुप्त नवरात्रि का सातवां दिन है. गुप्त नवरात्रि के सातवें दिन सातवीं महाविद्या मां धूमावती की पूजा की जाती है. सप्तनी तिथि का समापन अगले दिन 21 जुलाई को सुबह 4 बजकर 2 मिनट पर हो रहा है. आज भद्रा का साया रहेगा और इसके साथ ही रवि योग का निर्माण हो रहा है. आज का दिशाशूल पूर्व रहने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 जुलाई 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.

विज्ञापन

योग, नक्षत्र और करण

आज के दिन शिव योग शाम को 6 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. इसके बाद सिद्ध योग रहेगा. हस्त नक्षत्र शाम को 7 बजकर 9 मिनट तक रहने वाला है. इसके बाद चित्रा नक्षत्र आरंभ होगा. करण की बात करें, तो गर करण दोपहर को 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. इसके बाद वणिज करण 21 जुलाई की सुबह 4 बजकर 2 मिनट तक रहेगा. वणिज करण के बाद विष्टि करण आरंभ होगा.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:36
सूर्यास्त – शाम 07:19
चन्द्रोदय – रात 11:37
चन्द्रास्त – सुबह 11:04

विज्ञापन

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

आज 20 जुलाई 2026 को गुप्त नवरात्रि का सातवां दिन है. सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होगा. सूर्य पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इसके साथ ही मंगल ग्रह वृषभ राशि में रहेंगे. बुध ग्रह मिथुन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं. शुक्र ग्रह सिंह राशि में मौजूद हैं. पूरे वर्ष शनि ग्रह मीन राशि में रहने वाले हैं. इन सभी के अलावा राहु ग्रह कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. इस प्रकार से सभी नौ ग्रहों की स्थिति रहेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ