Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 20 January 2026: माघ गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन होगा चंद्र दर्शन, शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल जानें

Aaj Ka Panchang: आज 20 जनवरी 2026, वार मंगलवार को माघ गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन है, जो कि 10 महाविद्याओं की दूसरी महाविद्या मां तारा को समर्पित है. इसके अलावा आज चंद्र दर्शन भी होगा. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं 20 जनवरी 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, ग्रहों की स्थिति, योग, करण और संवात आदि के बारे में.

20 January 2026 Ka Panchang

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 20 January 2026: माघ गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो गया है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 20 जनवरी 2026 को माघ गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन है. इस दिन 10 महाविद्याओं में दूसरी महाविद्या मां तारा की पूजा की जाएगी. साथ ही चंद्र दर्शन करना शुभ रहेगा. चलिए क्रमानुसार जानते हैं 20 जनवरी 2026, हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

तिथि

20 जनवरी 2026 को प्रात: काल से लेकर सुबह करीब 3 बजे तक माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि थी. इसके बाद अब दिन के अंत तक माघ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहने वाली है.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 50 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 08 बजकर 17 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- शाम 07 बजकर 20 मिनट पर

चन्द्र दर्शन का समय

आज शाम 05:50 से शाम 07:16 मिनट तक चंद्र दर्शन का समय है.

विज्ञापन

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो प्रात: काल में श्रवण रहेगा, जिसका समापन दोपहर में 01:06 मिनट पर होगा. इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र बन रहा है, जो 21 जनवरी 2026 की सुबह तक रहने वाला है.

संवत और चंद्रमास

Samvat

नवग्रहों की स्थिति

  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह, चंद्र ग्रह और शुक्र ग्रह: मकर राशि में 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.

20 जनवरी 2026 का शुभ समय

20 January 2026 Ka Shubh Muhurat

20 जनवरी 2026 का अशुभ समय

20 January 2026 Ka Ashubh Muhurat

योग

आज प्रात: काल से लेकर सुबह 8 बजे तक सिद्धि योग रहेगा, जिसके बाद दिन के अंत तक व्यातीपात योग रहने वाला है. हालांकि, इस बीच दोपहर 01:06 मिनट पर द्विपुष्कर योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन (21 जनवरी 2026) की सुबह तक रहने वाला है. वहीं, विडाल योग सुबह 07:14 मिनट से लेकर दोपहर 01:06 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

करण

करण की बात करें तो प्रात: काल से लेकर दोपहर 02:31 मिनट तक बालव रहेगा. बालव करण के बाद कौलव करण देर रात तक रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ