---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 20 December 2022: आज है त्रिपुष्कर योग, जो भी करेंगे, 3 बार होगा

Aaj ka Panchang, 11 December 2022: आज मंगलवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। द्वादशी तिथि 21 दिसंबर की अर्द्धरात्रि 12.45 बजे तक रहेगी। आज पूरे दिन स्वाती और विशाखा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय आज सुबह 7.11 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.38 बजे होगा। चन्द्रोदय 4.42 बजे तथा चन्द्रास्त 2.53 बजे होगा। […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 11 December 2022: आज मंगलवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। द्वादशी तिथि 21 दिसंबर की अर्द्धरात्रि 12.45 बजे तक रहेगी। आज पूरे दिन स्वाती और विशाखा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय आज सुबह 7.11 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.38 बजे होगा। चन्द्रोदय 4.42 बजे तथा चन्द्रास्त 2.53 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः नए साल में बदल जाएगी इन 6 राशियों की किस्मत, रुपया, पैसा, मौज-मस्ती सब मिलेगा, बाकी के भाग्य में यह लिखा है

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

दुष्ट मुहूर्त का समय सुबह 8.51 बजे से 9.33 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 1.05 बजे से 1.48 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 7.26 बजे से 8.08 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 8.51 बजे से 9.33 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.15 बजे से 10.58 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 9.22 बजे से 10.42 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka rahukaal) दोपहर 2.41 बजे से 4.01 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज पूर्व दिशा में यात्रा शूल रहेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः Pradosh Vrat: प्रदोष पर करें शिवजी के यह उपाय, मृत्यु को भी टाल देंगे भगवान भोलेनाथ

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 11.06 बजे से दोपहर 1.43 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया बना हुआ है। दोपहर में 3.01 बजे से 4.19 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.20 बजे से 9.01 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 10.43 बजे से 21 दिसंबर को सुबह 2.06 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया बना हुआ है। आज सुबह 9.55 बजे से 21 दिसंबर की अर्द्धरात्रि तक त्रिपुष्कर योग भी बना हुआ है जो समस्त कार्यों के लिए अत्यन्त शुभ माना गया है। इसके अतिरिक्त सुकर्मा नामक शुभ योग बना हुआ है जो 21 दिसंबर 2022 की रात्रि 12.41 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Dec 20, 2022 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola