Aaj ka Panchang: बुध प्रदोष व्रत पर आज इस मुहूर्त में करें पूजा, राहु काल जानने के लिए पढ़ें 20 अगस्त का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 20 अगस्त 2025, वार बुधवार को प्रदोष व्रत है, जिसे बुध प्रदोष व्रत भी कह सकते हैं। आज के दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करना बेहद शुभ रहेगा। चलिए जानते हैं देवी-देवताओं की पूजा के शुभ मुहूर्त, दिन के अशुभ समय, योग, नक्षत्र और दिशा आदि के बारे में।

Aaj ka Panchang 20 August 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 20 August 2025: धार्मिक दृष्टि से आज 20 अगस्त का दिन बेहद खास है क्योंकि आज भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित प्रदोष व्रत है। आज बुधवार का दिन है, इसलिए आज के व्रत को बुध प्रदोष भी कह सकते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज दोपहर 01:58 मिनट से लेकर देर रात तक भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी, जिससे पहले द्वादशी तिथि का संयोग बन रहा है। इसके अलावा शाम 06:13 मिनट से लेकर देर रात तक व्यातीपात योग रहेगा, जिससे पहले सिद्धि योग का संयोग बन रहा है।

विज्ञापन

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो सुबह 12:27 मिनट तक पुनर्वसु रहेगा, जिसके बाद पुष्य का संयोग बन रहा है। वहीं, दोपहर 01:59 मिनट से लेकर देर रात तक गरण करण रहेगा। बता दें कि गर करण से पहले आज तैतिल करण का महासंयोग बन रहा है।

विज्ञापन

दिशा, सूर्योदय से लेकर चंद्रास्त

भगवान गणेश जी को समर्पित बुधवार के दिन आज सुबह अजा एकादशी व्रत का पारण होगा। जबकि पूरे दिन उत्तर दिशा शूल रहेगी। इसके अलावा आज प्रात: काल 5 बजकर 53 मिनट पर सूर्योदय होगा। जबकि शाम में 6 बजकर 56 मिनट के आसपास सूर्यास्त हो सकता है। हालांकि सूर्यास्त से पहले चंद्रास्त हो जाएगा, जिसका सही समय शाम 5 बजकर 10 मिनट है। वहीं, 21 अगस्त को सुबह 3 बजकर 36 मिनट पर चंद्रोदय होने की संभावना है।

विज्ञापन

आज का शुभ मुहूर्त

आज का अशुभ मुहूर्त 

संवत और चंद्रमास

chandramas

नवग्रहों की स्थिति

  • चंद्र देव मिथुन राशि और कर्क राशि में 20 अगस्त को संचार करेंगे।
  • मंगल देव मंगलवार को पूरे दिन कन्या राशि में रहेंगे।
  • बुध देव 20 अगस्त को कर्क राशि में रहेंगे।
  • आज पूरे दिन मीन राशि में शनि उपस्थित रहेंगे।
  • बुध प्रदोष व्रत के पावन दिन राहु ग्रह कुंभ राशि में रहने वाले हैं।
  • शुक्र देव आज मिथुन राशि में रहेंगे।
  • मिथुन राशि में गुरु देव आज अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
  • सूर्य देव आज सिंह राशि में रहने वाले हैं।
  • केतु ग्रह आज बुधवार को सिंह राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 20 अगस्त को 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगा प्यार, होगी नई शुरुआत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ