Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 2 January 2026: नए साल के दूसरे दिन रहेगी भद्रा की काली छाया, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, नक्षत्र और करण

Aaj ka Panchang: नए साल 2026 का आरंभ हो गया है. आज साल 2026 का दूसरा दिन है, जिसके अंत में भद्रा की काली छाया रहेगी. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं 2 जनवरी 2026 की तिथि से लेकर योग-करण के बारे में.

1 January 2026 Ka Panchang

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 2 January 2026: 2 जनवरी 2026 को साल के दूसरे दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और पूर्णिमा तिथि का संयोग बन रहा है. आज प्रात: काल से लेकर करीब शाम 7 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी, जिसके बाद पूर्णिमा तिथि का आरंभ होगा. दिन खत्म होने तक पूर्णिमा तिथि रहेगी. इसके अलावा दिन की शुरुआत में मृगशिषा नक्षत्र था, जिसका समापन रात में 8 बजे के आसपास हो गया है. वहीं, दिन के अंत में आद्रा नक्षत्र रहने वाला है.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 07:14 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05:36 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- दोपहर 04:18 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 07:12 मिनट पर (03 जनवरी 2026)

शुभ-अशुभ योग

आज प्रात: काल से लेकर दोपहर 1 बजे तक शुक्ल योग रहेगा. शुक्ल योग के बाद ब्रह्म योग का आरंभ होगा, जो दिन के अंत तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 7 बजे के आसपास रवि योग का आरंभ हो गया, जिसका समापन शाम में 8 बजे के बाद होने वाला है. बता दें कि शुक्रवार को रवि योग के साथ-साथ आडल योग का भी आरंभ हुआ है, जिसका समापन भी साथ में होगा.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

Samvat & Chandrmas

करण

नए साल के दूसरे दिन की शुरुआत गर करण से हुई है, जिसका समापन सुबह 8 बजे से सुबह 9 बजे के बीच होगा. गर करण के बाद वणिज करण का आरंभ होगा, जो शाम में लगभग 7 बजे तक रहेगा. हालांकि, दिन के अंत में विष्टि करण रहने वाला है.

2 जनवरी 2026 का शुभ समय

1 January 2026 Shubh Muhurat

2 जनवरी 2026 का अशुभ समय

1 January 2026 Ashubh Muhurat

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में 2 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 2 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 2 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • बुध ग्रह: धनु राशि में 2 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • सूर्य ग्रह: धनु राशि में 2 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह: धनु राशि में 2 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह: धनु राशि में 2 जनवरी 2026 को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु ग्रह) ग्रह: मिथुन राशि में 2 जनवरी 2026 को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ