Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 19 July 2026: आज रविवार को बन रहे 3 शुभ योग, पंचांग से जानिए राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang: आज 19 जुलाई 2026 रविवार को कई शुभ योग का संयोग बन रहा है. इन शुभ योग के प्रभाव से दिन शुभ रहने वाला है. आज राहुकाल का समय और अशुभ समय क्या रहेगा पंचागं से जान सकते है. चलिए पंचांग से जानें 19 जुलाई 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में.
Aaj Ka Panchang 19 July 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 19 जुलाई 2026 रविवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. षष्ठी तिथि का समापन 20 जुलाई को सुबह 3 बजकर 29 मिनट पर होगा. इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ होगी. आज दिन में आडल और विडाल योग प्रभावी रहने वाला है. स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा. इसके साथ ही कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. आज दिन में रवि योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहा है. ऐसे में तीन शुभ योग प्रभावी रहने वाले है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 जुलाई 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.
विज्ञापन
योग, नक्षत्र और करण
आज परिघ योग शाम को 7 बजकर 23 मिनट तक रहने वाला है. इसके बाद शिव योग आरंभ होगा. उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शाम को 6 बजकर 12 मिनट तक प्रभावी रहेगा. इसके बाद हस्त नक्षत्र शुरू हो जाएगा. कौलव करण शाम को 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इसके बाद तैतिल करण 20 जुलाई की सुबह 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. इसके बाद गर करण आरंभ होगा.
आज 19 जुलाई 2026 को गुरु ग्रह पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. इसके साथ ही मंगल ग्रह और शनि ग्रह लाभ दृष्टि योग का निर्माण कर रहे हैं. नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इसके साथ ही मंगल ग्रह वृषभ राशि में रहेंगे. बुध ग्रह मिथुन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं. शुक्र ग्रह सिंह राशि में मौजूद हैं. इस पूरे वर्ष शनि ग्रह मीन राशि में रहने वाले हैं. इन सभी के अलावा राहु ग्रह कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.