Aaj ka Panchang: अजा एकादशी पर आज इस मुहूर्त में करें पूजा, राहु काल जानने के लिए पढ़ें 19 अगस्त का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 19 अगस्त 2025 को अजा एकादशी है, जिस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान विष्णु के ऋषिकेश स्वरूप की पूजा की जाती है। चलिए अब जानते हैं आज मंगलवार के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल आदि के बारे में।

Aaj ka Panchang 19 August 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 19 August 2025: हर साल भाद्रपद माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के ऋषिकेश स्वरूप की पूजा करने का विधान है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज दोपहर 03:32 मिनट तक एकादशी तिथि रहेगी, जिस कारण आज अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। हालांकि दोपहर के बाद द्वादशी तिथि का आरंभ हो जाएगा। इसके अलावा आज सुबह 01:07 मिनट से लेकर देर रात तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। पुनर्वसु नक्षत्र से पहले आद्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है।

विज्ञापन

करण, दिशा और योग

करण की बात करें तो आज दोपहर 03:33 मिनट से लेकर देर रात तक कौलव करण रहेगा। कौलव करण का संयोग बनने से पहले बालव करण का योग बन रहा है, जिसका संबंध रोहिणी नक्षत्र से है। हनुमान जी और मंगल ग्रह को समर्पित मंगलवार के दिन आज उत्तर दिशा शूल रहेगी। साथ ही आज कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आज रात 08:29 मिनट से लेकर देर रात तक सिद्धि योग रहेगा, जिससे पहले वज्र योग का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज अजा एकादशी के शुभ दिन प्रात: काल 5 बजकर 52 मिनट पर सूर्योदय होगा। जबकि दोपहर में 4 बजकर 18 मिनट के आसपास चंद्रास्त हो सकता है। वहीं, शाम में 6 बजकर 57 मिनट पर सूर्यास्त हो सकता है। गौरतलब है कि आज चंद्रोदय नहीं होगा, बल्कि 20 अगस्त को प्रात: काल 02 बजकर 29 मिनट के आसपास चंद्रोदय होगा।

विज्ञापन

आज का शुभ मुहूर्त

आज का अशुभ मुहूर्त 

नवग्रहों की स्थिति

  • चंद्र देव 19 अगस्त को पूरे दिन मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे।
  • मंगलवार को पूरे दिन मंगल देव कन्या राशि में संचार करेंगे।
  • मंगलवार को बुध देव चंद्र की राशि कर्क में रहेंगे।
  • आज पूरे दिन शनि देव मीन राशि में रहने वाले हैं।
  • अजा एकादशी के शुभ दिन शनि की राशि कुंभ में राहु रहेंगे।
  • शुक्र देव और गुरु देव मिथुन राशि में रहने वाले हैं।
  • सूर्य देव और केतु ग्रह आज सिंह राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 19 अगस्त को 3 राशियों का साथी संग होगा झगड़ा, पुराने विवाद बढ़ाएंगे परेशानी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ