Aaj ka Panchang: आज राहुकाल के साथ करीब 4 घंटे तक रहेगी भद्रा, शुभ-अशुभ समय जानने के लिए पढ़ें 16 अक्टूबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 16 अक्टूबर 2025, वार गुरुवार को राहुकाल और भद्रा रहेगी. इसके अलावा ज्वालामुखी योग भी बन रहा है, जिसका अशुभ प्रभाव मानव जीवन पर पड़ेगा. ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को सावधान रहने की जरूरत है. आइए अब जानते हैं आज के दिन के शुभ-अशुभ समय, योग, नक्षत्र और करण आदि के बारे में. साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि कौन-सा ग्रह आज किस राशि में विराजमान रहेगा.

Aaj ka Panchang 16 October 2025

Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 16 October 2025: ज्योतिष दृष्टि से 16 अक्टूबर 2025 का दिन बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज राहुकाल के साथ-साथ भद्रा भी रहेगी. इसके अलाव अशुभ व हानिकारक ज्वालामुखी योग का भी निर्माण हो रहा है. शास्त्रों में बताया गया है कि जब-जब ज्वालामुखी योग बनता है, तब-तब कुछ राशियों पर उसका अशुभ प्रभाव पड़ता है. खासकर, व्यक्ति को अपनी मेहनत का फल नहीं मिलता है बल्कि हर काम अधूरा रह जाता है. आइए अब जानते हैं आज यानी 16 अक्टूबर 2025 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

तिथि और दिशा शूल

आज सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी, जिसके बाद अगले दिन की सुबह तक एकादशी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा भगवान विष्णु और गुरु ग्रह को समर्पित आज गुरुवार के दिन दिनभर दक्षिण दिशा शूल रहेगी.

विज्ञापन

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो इस समय अश्लेषा चल रहा है, जिसका समापन दोपहर 12:42 मिनट पर होगा. अश्लेषा नक्षत्र के बाद मघा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहेगा. इसके अलावा इस वक्त विष्टि करण चल रहा है, जिसका समापन सुबह 10:36 मिनट पर होगा. आज जैसे ही विष्टि करण का समापन होगा, वैसे ही बव करण का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात 10:50 मिनट तक रहेगा. वहीं, दिन के अंत में बालव करण रहने वाला है.

संवत और चंद्रमास

Samvat

सूर्योदय, चंद्रास्त, सूर्यास्त और चंद्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 06:37
  • चंद्रास्त- दोपहर 03:19
  • सूर्यास्त- शाम 06:13
  • चन्द्रोदय- सुबह 02:53 (17 अक्टूबर)

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2025 Rashifal: धनतेरस पर इन 4 राशिवालों के ऊपर मेहरबान होंगे धन के देवता कुबेर और देवी मां लक्ष्मी, बनेगी चंद्र-शुक्र की युति

विज्ञापन

आज के शुभ-अशुभ योग

आज सुबह 2 बजकर 10 मिनट तक शुभ योग था, जिसके बाद अब शुक्ल योग रहने वाला है. बता दें कि शुक्ल योग कल सुबह तक रहेगा. इसके अलावा सुबह 06:37 मिनट से लेकर सुबह 10:35 मिनट तक ज्वालामुखी योग रहेगा.

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • राहु ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे.
  • केतु ग्रह सिंह राशि में रहेंगे.
  • शनि ग्रह मीन राशि में रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे.
  • सूर्य देव और शुक्र देव कन्या राशि में रहेंगे.
  • मंगल देव और बुध देव तुला राशि में रहेंगे.
  • चंद्र देव कर्क राशि और सिंह राशि में संचार करेंगे.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 16 अक्टूबर को होगा बुध गोचर, जानें 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ