Aaj Ka Panchang 16 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 के दिन का आरंभ वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि से हुआ है, जो कि शाम 08:11 मिनट पर समाप्त होगी. इसके बाद अमावस्या तिथि रहेगी. साथ ही आज विष्णु जी को समर्पित गुरुवार का व्रत रखा जा रहा है, जिनकी कृपा से बड़े से बड़े संकट से मुक्ति मिल सकती है. चलिए जानते हैं 16 अप्रैल 2026 के पंचांग के बारे में.
नक्षत्र
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा से दिन का आरंभ होगा, जो दोपहर 01:58 मिनट तक रहेगा. इसके बाद रेवती नक्षत्र रहने वाला है.
योग
इन्द्र योग से गुरुवार के दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 10:37 बजे समाप्त होगा. इसके बाद वैधृति योग रहने वाला है. इसके अलावा आडल योग दोपहर 01:59 से अगले दिन (16 अप्रैल 2026) की सुबह 05:54 मिनट तक रहेगा. विडाल योग की बात करें तो वो सुबह 05:55 से दोपहर 01:59 मिनट तक रहेगा.
करण
करण विष्टि से दिन की शुरुआत हुई है, जो सुबह 09:26 बजे तक रहेगा. इसके बाद शकुनि का आरंभ होगा, जो रात 08:11 मिनट तक रहेगा. वहीं, चतुष्पद करण देर रात तक रहने वाला है.
संवत और चंद्रमास
16 अप्रैल 2026 का शुभ समय
16 अप्रैल 2026 का अशुभ समय
किस राशि में कौन-सा ग्रह रहेगा?
- राहु ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे.
- केतु ग्रह सिंह राशि में रहेंगे.
- शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह मेष राशि में रहेंगे.
- देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे.
- शनि ग्रह, मंगल ग्रह, चंद्र ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में मीन राशि में रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.