Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 15 July 2026: आज से गुप्त नवरात्रि शुरू, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त, योग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: आज 15 जुलाई 2026 से आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है. इस दिन से गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो रहा है. नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना मुहूर्त के बारे में आप यहां जान सकते हैं. पंचांग से 15 जुलाई 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में जानें.

Panchang 13 july.jpg

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 15 July 2026: आज 15 जुलाई 2026 बुधवार को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि का समापन सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ होगी. आज राहुकाल रहेगा और इसके साथ ही अशुभ योग आडल योग और विडाल योग प्रभावी रहने वाला है. दिशाशूल उत्तर रहेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 जुलाई 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में यहां जानें.

विज्ञापन

योग, नक्षत्र और करण

आज हर्षण योग सुबह 8 बजकर 4 मिनट तक रहने वाला है. इसके बाद वज्र योग का आरंभ होगा. वज्र योग 16 जुलाई की सुबह 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. वज्र योग के बाद सिद्धि योग शुरू होगा. पुष्य नक्षत्र रात को 9 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अश्लेशा नक्षत्र शुरू होगा. बल करण सुबह 11 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. बालव करण रात को 10 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. इसके बाद कौलव करण आरंभ होगा.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

घटस्थापना मुहूर्त

आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाएगी. घटस्थापना के लिए सुबह मुहूर्त प्राप्त हो रहा है. भक्त सुबह 5 बजकर 33 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 09 मिनट तक कलश स्थापना कर सकते हैं. इस मुहूर्त में घटस्थापना और पूजा करें.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:33
सूर्यास्त – शाम 07:21
चन्द्रोदय – सुबह 06:20
चन्द्रास्त – रात 08:19

विज्ञापन

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल ग्रह वृषभ राशि में रहेंगे. बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं. शुक्र ग्रह सिंह राशि में मौजूद हैं. शनि ग्रह मीन राशि में रहने वाले हैं. राहु ग्रह कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ