Aaj ka Panchang 14 September 2025: धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से 14 सितंबर 2025, रविवार का दिन महत्वपूर्ण है. एक तरफ जहां आज पितृपक्ष का अष्टमी श्राद्ध होगा, वहीं दूसरी तरफ संतानवती महिलाओं द्वारा रखे जाने वाला जितिया व्रत भी है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो संतानवती महिलाएं जितिया व्रत रखती हैं, उन्हें संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और तरक्की का आशीर्वाद मिलता है, जबकि श्राद्ध पूजा करने से पितरों व पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और वो अपनी कृपा परिवार के सभी सदस्यों पर बनाए रखते हैं. आइए अब जानते हैं 14 सितंबर 2025 के पंचांग के बारे में.
अष्टमी श्राद्ध की पूजा का मुहूर्त
आज अष्टमी श्राद्ध पर उन मृतक सदस्यों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु अष्टमी तिथि पर हुई हो. आज श्राद्ध पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं. पहला मुहूर्त कुतुप है, जो दोपहर 12:10 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजे तक है. इसके समाप्त होते ही रौहिणी मुहूर्त का आरंभ हो जाएगा, जो दोपहर 1 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दोपहर 4 बजकर 16 मिनट तक अपराह्न काल रहने वाला है, जिसके समाप्त होने से पहले श्राद्ध से जुड़े सभी कार्य पूर्ण कर लेने चाहिए.
तिथि, नक्षत्र और दिशा शूल
सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन आज सुबह 3 बजकर 6 मिनट तक आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि थी, जिसके बाद अब नवमी तिथि चल रही है. साथ ही इस समय वज्र योग चल रहा है, जो सुबह 07:35 मिनट पर समाप्त होगा. इस योग के समाप्त होते ही सिद्धि योग का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहने वाला है. इसके अलावा दिनभर पश्चिम दिशा शूल रहने वाली है.
नक्षत्र और करण
नक्षत्र की बात करें तो सुबह 08:41 मिनट तक रोहिणी रहने वाला है, जिसके बाद देर रात तक मृगशीर्ष नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा आज दोपहर 4 बजकर 2 मिनट तक बालव करण रहेगा, जिसके समाप्त होते ही कौलव का आरंभ होगा जो देर रात तक रहेगा.
सम्वत और चंद्रमास
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज प्रात: काल 06:26 पर सूर्योदय होगा, जिसके बाद शाम में 6 बजकर 44 मिनट के आसपास सूर्यास्त होगा. इस बीच दोपहर में 1 बजकर 14 मिनट पर चंद्रास्त होगा, जबकि दिन खत्म होने से पहले देर रात 11 बजकर 54 मिनट के करीब चंद्रोदय होगा.
आज का शुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: सपने में पितरों का दिखना कब है शुभ? पंडित सुरेश पांडेय से जानें संकेत
आज का अशुभ मुहूर्त
नवग्रहों की स्थिति
- तुला राशि में आज मंगल देव संचार करेंगे, जबकि चंद्र देव वृषभ राशि और मिथुन राशि में संचार करेंगे.
- शुक्र देव आज जितिया व्रत के शुभ दिन कर्क राशि में रहेंगे, जबकि कुंभ राशि में राहु ग्रह दिनभर संचार करेंगे.
- मिथुन राशि में आज पूरे दिन गुरु ग्रह संचार करेंगे, जबकि मीन राशि में जितिया व्रत के शुभ दिन शनि देव रहेंगे.
- सिंह राशि में सूर्य देव के साथ राहु ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में रहेंगे.
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 14 सितंबर को 6 राशियों की लव लाइफ रहेगी शानदार, पढ़ें रविवार का प्रेम राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.