Aaj Ka Panchang 14 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 14 दिसंबर 2025 को पौष माह का दसवां दिन है. आज शाम 6 बजकर 50 मिनट तक पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. दशमी तिथि के बाद एकादशी तिथि का आरंभ होगा, जो कल दिनभर रहने वाली है. इसके अलावा आज हस्त नक्षत्र से दिन की शुरुआत हुई है, जो सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. हस्त नक्षत्र के बाद चित्रा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो कल प्रात: काल तक रहने वाला है. चलिए अब विस्तार से जानते हैं 14 दिसंबर 2025, सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन के पंचांग के बारे में.
आज के शुभ-अशुभ योग
आज प्रात: काल से लेकर सुबह 11 बजकर 45 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा. सौभाग्य योग के बाद शोभन योग का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 7 बजकर 6 मिनट के आसपास सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और विडाल योग का आरंभ होगा, जो सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक रहेंगे.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 07:06 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 05:26 मिनट पर
- चन्द्रोदय- प्रात: काल 03:50 मिनट पर (15 दिसंबर 2025)
- चन्द्रास्त- दोपहर 01:34 मिनट पर
संवत और चंद्रमास
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
आज के करण
विष्टि करण से आज के दिन की शुरुआत हुई है, जो शाम 6 बजकर 50 मिनट तक रहने वाला है. विष्टि करण के बाद बव करण का आरंभ होगा, जो कल 14 दिसंबर 2025 की सुबह तक रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.