Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 13 July 2026: आज सोमवार को प्रभावी रहेगा आडल और विडाल योग, पंचांग से जानिए शुभ समय

Aaj Ka Panchang: आज 13 जुलाई 2026 को आडल और विडाल योग प्रभावी रहने वाला है. इसके साथ ही कई शुभ योग का निर्माण भी हो रहा है. चलिए पंचांग से जानें 13 जुलाई 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में.

Panchang 13 JULY.jpg

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Panchang 13 July 2026: आज 13 जुलाई 2026 दिन सोमवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी. चतुर्दशी तिथि का समापन शाम को 6 बजकर 49 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद अमावस्या का आरंभ होगा. आज आडल और विडाल योग प्रभावी रहने वाला है. यह योग अशुभ माने जाते हैं. कोई नया, शुभ या मांगलिक कार्य शुरू करने के लिए यह समय वर्जित होता है. भद्रा का साया रहेगा और शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 जुलाई 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में पंचांग से जानें.

विज्ञापन

नक्षत्र, योग और करण

आज मृगशिरा नक्षत्र सुबह 5 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रात में 2 बजकर 51 मिनट तक रहने वाला है. आर्द्रा नक्षत्र के बाद पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ होगा. ध्रुव योग शाम को 4 बजे तक रहेगा. इसके बाद व्याघात योग शुरू होगा. विष्टि करण सुबह 8 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. इसके बाद शकुनि करण शाम को 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. चतुष्पाद नक्षत्र सुबह 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगा. इसके बाग नाग करण शुरू होगा.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

सूर्योदय – सुबह 05:32
सूर्यास्त – शाम 07:22
चन्द्रोदय – सुबह 05:07, 14 जुलाई
चन्द्रास्त – शाम 06:36

विज्ञापन

शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

आज 13 जुलाई 2026 के दिन की नवग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्रमा मिथुन राशि में रहकर सूर्य के साथ युति करेंगे. इसके साथ ही मंगल ग्रह वृषभ राशि में रहेंगे. बुध ग्रह मिथुन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं. मिथुन राशि में बुध और सूर्य की युति प्रभावी रहेगी. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं. शुक्र ग्रह सिंह राशि में मौजूद हैं. पूरे वर्ष शनि ग्रह मीन राशि में रहने वाले हैं. इन सभी के अलावा राहु ग्रह कुंभ और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ