---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 12 May 2023: आज कालाष्टमी पर ये मुहूर्त दिलाएंगे हर जगह सफलता

Aaj ka Panchang, 12 May 2023: आज शुक्रवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इसे कालाष्टमी अथवा मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी कहा जाता है। अष्टमी प्रात: 9.06 बजे आरंभ होगी तथा अगले दिन सुबह 6.50 बजे तक रहेगी। पूरे दिन श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.41 बजे एवं सूर्यास्त […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 12 May 2023: आज शुक्रवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इसे कालाष्टमी अथवा मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी कहा जाता है। अष्टमी प्रात: 9.06 बजे आरंभ होगी तथा अगले दिन सुबह 6.50 बजे तक रहेगी। पूरे दिन श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.41 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.06 बजे होगा। चन्द्रोदय 1.39 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 11.47 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सोमवार को करें रामचरितमानस का उपाय, दिखेगा साक्षात् चमत्कार

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.14 बजे से 9.08 बजे तक एवं दोपहर 12.44 बजे से 1.38 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 8.14 बजे से 9.08 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.38 बजे से 2.32 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.26 बजे से 4.20 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सायं 5.14 बजे से 6.08 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 3.40 बजे से 5.21 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10.36 बजे से दोपहर 12.17 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: घर में ऐसे लगाएं तुलसी तो चमक उठेगा भाग्य, सभी देवता पूरी करेंगे आपकी इच्छाएं

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.22 बजे से 9.02 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.23 बजे से 2.04 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सुबह 5.41 बजे से दोपहर 1.03 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं। विजय मुहूर्त दोपहर 2.37 बजे से 3.31 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.57 बजे से 12.50 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: May 12, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola