Aaj ka Panchang: आज मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर मंडराया भद्रा का साया, शुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल जानने के लिए पढ़ें 11 नवंबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 11 नवंबर 2025, वार मंगलवार को लड्डू गोपाल को समर्पित मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखा जा रहा है. हालांकि, आज राहुकाल के साथ-साथ भद्रा का साया भी मंडरा रहा है, जिस दौरान मांगलिक कार्य करने शुभ नहीं रहेंगे. चलिए अब जानते हैं मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा के मुहूर्त से लेकर मंगलवार के योग, नक्षत्र और करण आदि के बारे में.

Aaj Ka Panchang 11 November 2025

Credit- News24 GFX

Aaj Ka Panchang 11 November 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के व्रत का खास महत्व है, जो हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 11 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह की मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखा जा रहा है. माना जाता है कि जो लोग सच्चे मन से मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखते हैं और कृष्ण जी की पूजा करते हैं, उनके जीवन में प्यार का वास होता है. साथ ही रिश्तों में निकटता आती है. आइए अब जानते हैं 11 नवंबर 2025 के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

तिथि और दिशा शूल

आज देर रात 11 बजकर 9 मिनट तक मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी, जिसके बाद कल सुबह तक अष्टमी तिथि रहेगी. हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के दिन आज उत्तर दिशा शूल रहेगी.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

Samvat

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो इस समय पुष्य चल रहा है, जो शाम 06:18 मिनट तक रहेगा. पुष्य नक्षत्र के बाद अश्लेषा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो कल 12 नवंबर की सुबह तक रहेगा. इसके अलावा सुबह 11:32 मिनट तक विष्टि करण रहने वाला है. विष्टि करण के बाद बव करण का आरंभ होगा, जो देर रात 11:09 मिनट तक रहेगा. वहीं, दिन के अंत में बालव करण रहने वाला है.

विज्ञापन

9 ग्रहों की स्थिति

  • मीन राशि- शनि ग्रह
  • सिंह राशि- केतु ग्रह
  • कुंभ राशि- राहु ग्रह
  • तुला राशि- शुक्र और सूर्य ग्रह
  • वृश्चिक राशि- मंगल और बुध ग्रह
  • कर्क राशि- चंद्र और देवगुरु बृहस्पति ग्रह

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

11 November Ashubh Muhurat

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06:41
  • सूर्यास्त- शाम 05:29
  • चन्द्रोदय- रात 11:20
  • चन्द्रास्त- दोपहर 12:32 (12 नवंबर 2025)

आज के शुभ और अशुभ योग

आज 11 नवंबर 2025 को 5 योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें 1 अशुभ योग है. आज प्रात: काल से लेकर सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक शुभ योग रहेगा, जिसके बाद शुक्ल योग का आरंभ होगा. शुक्ल योग कल सुबह तक रहेगा. इसके अलावा आज सुबह 06:41 से शाम 06:17 मिनट तक आडल योग रहेगा.

आज जैसे ही आडल योग समाप्त होगा, वैसे ही सर्वार्थ सिद्धि योग का आरंभ हो जाएगा. सर्वार्थ सिद्धि योग कल 12 नवंबर की सुबह 06:41 मिनट तक रहेगा. इस बीच सुबह 06:41 मिनट पर रवि योग का आरंभ होगा, जो शाम 06:17 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ