Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 1 January 2026: साल के पहले दिन प्रदोष व्रत का संयोग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, नक्षत्र और करण
Kal ka Panchang: नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2026, दिन गुरुवार को प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है. साल का पहला दिन बहुत ही खास होगा. आप कल के पंचागं के बारे में यहां जान सकते हैं. चलिए अब जानते हैं 1 जनवरी 2026 के पंचांग के बारे में.
Kal Ka Panchang 1 January 2025: आज पौष माह की त्रयोदशी तिथि है. 1 जनवरी को शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत है. प्रदोष व्रत के दिन व्रत रखें और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें. प्रदोष व्रत पर शिव जी की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है और भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहता है. प्रदोष व्रत की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और दिन भर के योग, नक्षत्र, करण आदि क्या रहेगा इसके बारे में पंचांग से जान सकते हैं. आप यहां 1 जनवरी 2026 का पंचागं देख सकते हैं.
विज्ञापन
तिथि, करण, पक्ष और योग
तिथि – त्रयोदशी और चतुर्दशी माह – पौष पक्ष – शुक्ल पक्ष करण – कौलव, तैतिल और गर नक्षत्र – रोहिणी और मृगशिरा योग – शुभ और शुक्ल दिन – गुरुवार दिशाशूल – दक्षिण
नए साल के पहले दिन की नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह – धनु राशि में, चंद्र ग्रह – वृषभ राशि में, मंगल ग्रह – धनु राशि में, बुध ग्रह – धनु राशि में, गुरु ग्रह – मिथुन राशि में, शुक्र ग्रह – धनु राशि में, शनि ग्रह – मीन राशि में, राहु ग्रह – कुंभ राशि में और केतु ग्रह – सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. सभी ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी.