Aaj ka Panchang: आज दुर्गा विसर्जन और दशहरा पर रहेगा विडाल योग, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 2 अक्टूबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 2 अक्टूबर 2025, वार गुरुवार को दुर्गा विसर्जन है. साथ ही शाम में रावण दहन करके दशहरा मनाया जाएगा. हालांकि, आज के शुभ दिन अशुभ विडाल योग का भी निर्माण हो रहा है, जिस दौरान कोई भी शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए. आइए अब जानते हैं आज के शुभ-अशुभ समय, नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

Aaj ka Panchang 02 October 2025:

Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 02 October 2025: धार्मिक दृष्टि से 2 अक्टूबर 2025 का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. आज मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन करके शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का समापन तो होगा ही, साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. हालांकि, आज के शुभ दिन राहु काल के साथ-साथ अशुभ विडाल योग का निर्माण भी हो रहा है. ऐसे में कुछ राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. आइए अब जानते हैं आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, ग्रहों की स्थिति और शुभ मुहूर्त यानी पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

तिथि, करण और दिशा शूल

आज शाम 7 बजकर 11 मिनट तक आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी, जिसके बाद देर रात तक एकादशी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा इस समय तैतिल करण चल रहा है, जिसका समापन सुबह 07:12 मिनट पर होगा. तैतिल करण के बाद गर करण का आरंभ हो जाएगा, जो दशमी तिथि तक रहेगा. दशमी तिथि के समाप्त होते ही वणिज करण का आरंभ हो जाएगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहेगा. दिशा शूल की बात करें तो दिनभर दक्षिण रहने वाली है.

विज्ञापन

नक्षत्र और योग

नक्षत्र की बात करें तो सुबह 09:13 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद देर रात तक श्रवण नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा इस समय सुकर्मा योग चल रहा है, जिसका समापन देर रात 11:28 मिनट पर होगा. सुकर्मा योग के समाप्त होते ही धृति योग का आरंभ हो जाएगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहेगा.

सम्वत और चंद्रमास

Chandramas

सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त और चंद्रास्त

आज दशहरा के शुभ दिन प्रात: काल 06 बजकर 32 मिनट पर सूर्योदय होगा, जिसके बाद दोपहर में 3 बजकर 17 मिनट के करीब चंद्रोदय होगा. इसके बाद शाम में 6 बजकर 26 मिनट के आसपास सूर्यास्त होगा. वहीं, चंद्रास्त अगले दिन 3 अक्टूबर 2025 को करीब प्रात: काल 2 बजकर 25 मिनट पर होगा.

विज्ञापन

नवग्रहों की स्थिति

  • चंद्र देव आज धनु राशि में रहेंगे.
  • बुध ग्रह दुर्गा विसर्जन के दिन कुंभ राशि में अकेले रहेंगे.
  • शनि ग्रह आज मीन राशि में दिनभर संचार करेंगे.
  • मंगल देव आज तुला राशि में अकेले रहेंगे.
  • गुरु ग्रह आज दशहरा के दिन अकेले मिथुन राशि में रहेंगे.
  • बुध देव आज दशहरा के शुभ दिन सूर्य देव के साथ कन्या राशि में रहेंगे, जबकि सिंह राशि में शुक्र और केतु ग्रह रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 2 अक्टूबर का दिन 6 राशियों के लिए रहेगा अच्छा, नहीं होगा जीवनसाथी से झगड़ा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ