हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

2023 Rashifal: 21 अप्रैल 2023 तक इन 5 राशियों पर गुरु रहेगा मेहरबान, हर मुंहमांगी मुराद करेगा पूरी

विज्ञापन

2023 Rashifal: लंबे समय से वक्री चल रहा गुरु ग्रह 24 नवंबर 2022 (गुरुवार) को मार्गी हो गया है। अब अगले वर्ष 21 अप्रैल 2023 को रात 8.43 बजे तक गुरु मार्गी अवस्था में ही मीन राशि में रहेगा। यहां दूसरे ग्रहों के साथ मिलकर बृहस्पति ग्रह पंच महापुरुष योग का निर्माण कर रहा है। इस योग का सभी राशियों के ऊपर पॉजिटिव असर होगा।

ज्योतिष शास्त्र में पंच महापुरुष योग को अत्यन्त शुभ माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जब जन्मकुंडली के केन्द्र को विष्णु का स्थान कहा गया है। यदि मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि कुंडली के मूल त्रिकोण या केन्द्र में आ जाएं तो इसे पंचमहापुरुष योग कहा जाता है। ये सभी ग्रह अलग-अलग क्रमश रुचक योग, भद्र योग, हंस योग, माल्व्य योग तथा शश योग बनाते हैं, इन सब को मिलाकर ही पंचमहापुरुष योग कहा जाता है। जानिए अलग-अलग राशियों पर इसका क्या असर होगा।

यह भी पढ़ेंः 2023 Rashifal: आने वाले वर्ष में ये 3 राशियां खरीदेंगी खुद की प्रोपर्टी और कार, जानिए आपके भाग्य में क्या लिखा है

विज्ञापन

मार्गी गुरु का सभी राशियों पर होगा ऐसा असर (2023 Rashifal in Hindi)

मेष राशि (Mesh Rashifal 2023)

इस राशि वालों की रुचि तंत्र-मंत्र और दूसरे रहस्यमयी विद्याओं की तरफ ज्यादा रहेगी। मन में वैराग्य और तीर्थ घूमने की इच्छा रहेगी। नौकरी में मन नहीं लगेगा, ट्रांसफर भी हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashifal 2023)

इस वर्ष के राशिफल (2023 Rashifal) के अनुसार आपका आर्थिक रूप से अच्छा समय आने वाला है। जॉब करते हैं तो प्रमोशन हो सकता है, व्यापारी अपने काम का विस्तार कर सकते हैं। बहुत जल्दी किसी लंबी यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

शेष राशियों का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

मिथुन राशि (Mithun Rashifal 2023)

आपके लिए अभी समय प्रतिकूल बना हुआ है। व्यापार में नुकसान होने की संभावनाएं हैं, थोड़ा संभल कर ही कोई कदम उठाएं। परिवार में अनावश्यक खर्चें हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः Mesh Rashifal 2023: नए साल में मेष राशि वालों को मिलेंगी ये तीन बड़ी चीजें, यहां पढ़ें पूरे साल का भविष्यफल

कर्क राशि (Kark Rashifal 2023)

जिन लोगों की राशि कर्क है, उन्हें आने वाले समय में भाग्य का पूरी तरह साथ मिलेगा। किसी नए व्यापार में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। कॅरियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। इनकम के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

विज्ञापन

सिंह राशि (Singh Rashifal 2023)

यदि आप अपना अहंकार छोड़ देंगे तो लाभ होगा, अन्यथा हाथ आए अवसर भी छोड़ देंगे। कहीं से अचानक धनलाभ हो सकता है। प्राइवेट जॉब करने वालों को ऑफिस में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Kanya Rashifal 2023)

कन्या राशि वाले जातकों के लिए समय पूरी तरह से अनुकूल बना हुआ है। आने वाले वर्ष (Varshik Rashifal) में जॉब में प्रमोशन होगा, सैलेरी भी बढ़ेगी, बिजनेस में भी ग्रोथ होगी। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

विज्ञापन

शेष राशियों का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

तुला राशि (Tula Rashifal 2023)

जिनकी राशि तुला है, उनके लिए आने वाला समय कॅरियर और जॉब के हिसाब से कठिन रहेगा। पार्टनरशिप में काम कर रहे व्यापारियों को साझेदारी में दिक्कतें आ सकती हैं। फिलहाल किसी बड़े काम में हाथ न डालें, अनावश्यक खर्चों के चलते परेशान रहेंगे। सेहत का भी ध्यान रखें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Love Compatibility: इन 4 राशियों के लड़के-लड़कियां होते हैं रोमांटिक, ऐसी होती हैं इनकी इच्छाएं

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashifal 2023)

इस राशि के जातकों को संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस का भी विस्तार हो सकता है। जीवन में चहुंओर से सुख, समृद्धि मिलेगी।

विज्ञापन

धनु राशि (Dhanu Rashifal 2023)

गुरु का मार्गी होना धनु राशि के लिए काफी हद तक अशुभ रहेगा। जॉब में जबरदस्त प्रेशर का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में खर्चें बढ़ेंगे। ज्योतिष के अनुसार लाइफ पार्टनर के साथ अनावश्यक वाद-विवाद में न उलझें अन्यथा तलाक तक बात जा सकती है।

शेष राशियों का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

मकर राशि (Makar Rashifal 2023)

आने वाला समय मकर राशि के लिए ठीक-ठाक रहेगा। यदि दिल के बजाय दिमाग की सुनेंगे तो जल्दी तरक्की करेंगे। दूसरों की सलाह पर बिना सोचे-समझें काम न करें। जीवनसाथी के साथ झगड़े हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में ऐसे लगाएं तुलसी तो चमक उठेगा भाग्य, सभी देवता पूरी करेंगे आपकी इच्छाएं

कुंभ राशि (Kumbh Rashifal 2023)

मार्गी गुरु कुंभ राशि के जातकों को यात्रा करवा सकता है। जॉब बदलने के अवसर मिलेंगे। बिजनेस में फायदा होगा जिसका उपयोग व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन भी सुखी रहेगा।

मीन राशि (Meen Rashifal 2023)

इस राशि के लोगों के लिए मार्गी गुरु साधारण फल देगा। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कठोर मेहनत करनी होगी। जॉब में कलीग्स परेशान करेंगे। बिजनेस भी ठीक-ठाक ही रहेगा। कोई भी खर्चा बहुत सोच-समझकर करें, अन्यथा पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। गुरु के उपाय करना ठीक रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola