चीन के शॉपिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 6 लोग जिंदा जले; 30 को बचाया, रेस्क्यू जारी

Zigong Shopping Center Fire: चीन के एक शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि जिगोंग के शॉपिंग सेंटर में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। जिनको निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, अब तक 30 लोगों को बचाया जा चुका है। 6 लोगों की झुलसने से मौत हो गई है।

china fire

china fire

China News: चीन के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में पड़ते जिगोंग शहर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कई किलोमीटर दूर से धुआं देखा जा सकता है। सरकारी मीडिया के मुताबिक अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। वहीं, 30 लोगों को बचाया जा चुका है। 6 लोग जिंदा जल गए हैं। अभी भी कई लोग अंदर फंसे हुए हैं। आग शाम को 14 मंजिल इमारत के निचले हिस्से में पड़ते शॉपिंग सेंटर में लगी है। चीन में आग लगने के ऐसे मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। सुरक्षा मानकों में लापरवाही और खराब रखरखाव के कारण यहां आग की घटनाएं होती रहती हैं। जनवरी में मध्य चीन के शहर शिन्यू में भी भीषण आग लग गई थी। जिसके कारण एक स्टोर में दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे ने लगाई थी आग, 17 लोग मरे थे

2015 में चीन के एक मॉल में भीषण आग लग गई थी। जिसके कारण 17 लोग मारे गए थे। पुलिस का कहना था कि आग एक बच्चे ने लगाई थी। जो लाइटर से खेल रहा था। वहीं, रेस्क्यू के दौरान चार दमकलकर्मी भी झुलस गए थे। फायर ब्रिगेड की 200 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था। वहीं, बाद में प्रशासन पर जांच के दौरान भी लीपापोती के आरोप लगे थे।

विज्ञापन

इस साल मार्च में भी चीन में आग से बड़ा हादसा हो चुका है। दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के याजियांग में आग के कारण काफी जानवर झुलसकर मर गए थे। आग के कारण लगभग 3396 लोगों को पलायन करना पड़ा। इतने लोगों को निकालने के लिए प्रशासन ने भी काफी मशक्कत की थी। रिपोर्ट के मुताबिक इंसानों को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ