'जेलेंस्की को अलास्का की बैठक में नहीं बुलाया जाएगा', ट्रंप बोले- पुतिन से सीजफायर को लेकर करेंगे बात

डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया कि इस अलास्का की बैठक में जेलेंस्की शामिल नहीं होंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि अलास्का में पुतिन से यूक्रेन के साथ युद्ध को खत्म करने पर बात की जाएगी। सीजफायर पर सहमति बनने की उम्मीद भी है।

Volodymyr Zelenskyy, Donald Trum, Putin, Ukrain Russia War, वलोडिमिर ज़ेलेंस्की, डोनाल्ड ट्रम्प, पुतिन, यूक्रेन रूस युद्ध

जेलेंस्की, डोनाल्ड ट्रम्प और पुतिन

डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच 15 अगस्त 2025 को अलास्का में बैठक होनी है। चर्चा चल रही थी कि इस बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी शामिल होंगे। सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया कि इस अलास्का की बैठक में जेलेंस्की शामिल नहीं होंगे। अलास्का में सिर्फ पुतिन के साथ बैठक होगी। इस दौरान पुतिन से सीजफायर के लिए अनुरोध किया जाएगा और उनकी शर्तों पर गौर किया जाएगा।

विज्ञापन

दो मिनट में समझ आ जाएगा, क्या चाहते हैं पुतिन?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अलास्का में पुतिन से यूक्रेन के साथ युद्ध को खत्म करने पर बात की जाएगी। सीजफायर पर सहमति बनने की उम्मीद भी है। उन्होंने कहा कि पुतिन मुलाकात के शुरुआती 2 मिनट सबसे अहम होंगे। इस दो मिनट में वे पुतिन के मूड के बारे में जान जाएंगे। पता चल जाएगा कि वे यूक्रेन के साथ सीजफायर करने के मूड में हैं या नहीं। ट्रंप ने कहा कि इस बैठक के बाद वे यूक्रेन राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। फिलहाल उन्हें मैंने फोन करके अलास्का आने के लिए मना कर दिया है।

विज्ञापन

सीजफायर लागू करना पहली प्राथमिकता

ट्रंप ने दोनों देशों के बीच लगभग साढ़े तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर पुतिन के साथ रचनात्मक बातचीत की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर लागू करना है।

विज्ञापन

ट्रंप ने रूस को दी धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा है कि अगर रूस बातचीत के दौरान सीजफायर करने को तैयार नहीं होते हैं तो उन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। ट्रंप के बयान से ऐसा ही कुछ जाहिर हो रहा है। उन्होंने कहा है कि रूसी तेल पर प्रतिबंध सहित कड़े आर्थिक कदम जाएंगे। ट्रंप और पुतिन के बीच मुलाकात को वैश्विक कूटनीति के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ