'जेलेंस्की और पुतिन को एक साथ लाएंगे ट्रंप', जंग रोकने के लिए नेतन्याहू ने भी की अमेरिकी राष्ट्रपति से बात

Ukraine Russia War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजर अभी दुनिया के उन 4 देशों पर है, जहां पर जंग चल रही है। इसमें रूस-यूक्रेन और इजराइल-फिलिस्तीन का नाम शामिल है। डोनाल्ड ट्रंप इन देशों में शांति लाने के लिए मीटिंग्स कर रहे हैं। हाल ही में अमेरिका के उपराष्ट्रपति का बड़ा बयान सामने आया है।

Ukraine Russia War

Photo Credit- X

Ukraine Russia War: इजरइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की। इन दौरान दोनों के बीच गाजा में चल रहे युद्ध को खत्म करने को लेकर चर्चा हुई। अब 15 अगस्त को अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करने जा रहे हैं। इसके पहले अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘ट्रंप ऐसा प्लान बना रहे हैं, जिससे जो अभी तक संभव नहीं हो पाया है उसको संभव किया जा सकता है।’ उन्होंने ये बात यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और पुतिन को एक साथ लाने को लेकर कही।

विज्ञापन

जेलेंस्की और पुतिन आएंगे साथ

पिछले कई सालों से रूस और यूक्रेन की जंग जारी है। जब से डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की सत्ता संभाली है, तभी से वह दुनियाभर में शांति कायम करने की बात करते आ रहे हैं। इसके लिए कई बार ट्रंप को शांति नोबेल पुरस्कार देने की मांग उठ चुकी है। टैरिफ मामले के समय रूस और यूक्रेन की जंग को लेकर ट्रंप भारत पर भी आरोप लगा चुके हैं। हाल ही में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान सामने आया। उन्होंने जेलेंस्की और पुतिन की मीटिंग को लेकर कहा कि ‘3 साल से जारी युद्ध में संधि की बात ट्रंप की कोशिशों से है। पहले पुतिन इस बात के लिए तैयार नहीं थे कि वे जेलेंस्की के साथ बैठें।

विज्ञापन

एक दिन आएगा जब दोनों साथ बैठेंगे

जेडी वेंस ने कहा कि दोनों देशों के लिए डोनाल्ड ट्रंप एक रोड मैप तैयार कर रहे हैं। उसमें एक दिन ये भी मुमकिन हो जाएगा कि पुतिन और जेलेंस्की बातचीत कर युद्ध को खत्म करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि ‘ऐसा नहीं होगा कि समझौते के आखिर में दोनों देशों में से कोई बहुत खुश और कोई नाराज होकर जाएगा।’ इसके अलावा, डोनाल्ड ट्रंप से इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने फिलिस्तीन के साथ जंग को खत्म करने को लेकर बात की।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेतन्याहू ने गाजा में हमास के कब्जे वाले क्षेत्र पर अपना कब्जा करने का प्लान भी शेयर किया। इसके अलावा, बंधकों की रिहाई और हमास को शिकस्त देने की योजना पर भी ट्रंप से बात की। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने राष्ट्रपति ट्रंप का इजरायल को दिए गए समर्थन के लिए भी आभार जताया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ