राष्ट्रपति पुतिन से डोनाल्ड ट्रंप करेंगे मुलाकात, तेल विवाद के बीच इस मीटिंग के क्या हैं मायने?

Donald Trump-Putin Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करने जा रहे हैं। उनकी मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में होगी। इसके पहले बीते दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात कर चुके हैं।

Trump Putin meeting

Photo Credit- X

Donald Trump-Putin Meeting: पिछले कुछ दिनों से अमेरिका, रूस और भारत काफी चर्चा में हैं। इस चर्चा की वजह भारत का रूस से तेल खरीदना है, जिसके खिलाफ अमेरिका है। अमेरिका इसको लेकर भारत को कई बार धमकी दे चुका है। वहीं, जब भारत ने रूस से तेज खरीदना जारी रखने की बात कही तो आखिर में ट्रंप ने 25 फीसदी टैरिफ को बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। अब इसी कड़ी में 15 अगस्त को अलास्का में पुतिन से डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात होने जा रही है। जानिए दोनों राष्ट्रपति क्यों मुलाकात करने जा रहे हैं और इसके क्या मायने होंगे?

विज्ञापन

ट्रंप क्यों करेंगे पुतिन से मुलाकात?

डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पुतिन से उस दिन मुलाकात करेंगे, जिस दिन भारत आजादी का जश्न मना रहा होगा। दरअसल, दोनों नेताओं की मुलाकात 15 अगस्त को होने जा रही है। ट्रंप इस दौरान पुतिन से रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को रोकने पर बात करने वाले हैं। यानी उनकी ये मुलाकात दोनों देशों के बीच शांति समझौते पर केंद्रित होगी। ट्रंप ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। इसके साथ ही ट्रंप ने फिर से कई जंगों को रोकने पर बात की।

विज्ञापन

दुनिया जल रही थी- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप बार-बार भारत-पाकिस्तान समेत कई देशों के बीच समझौता कराने का दावा करते आए हैं। इसी कड़ी में वह रूस के राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने दुनिया में शांति कायम करने का राग फिर अलापा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंन ने कहा कि जब मैं राष्ट्रपति बनकर आया, तो देखा कि दुनिया में हर तरफ आग लगी है। इसको देखते हुए हमने कई देशों के बीच शांति कायम की है। यह बात उन्होंने आर्मेनिया और अजरबैजान के समझौते के दौरान कही।

विज्ञापन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रूस के राष्ट्रपति से यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग को लेकर बात की। इसके अलावा भी कई मुद्दों पर बातचीत की गई। इसकी जानकारी नरेंद्र मोदी ने एक्स पर दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ