नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता सुब्रमण्यम स्वामी के एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। सुब्रमण्यम स्वामी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि चीन को लेकर एक नई अफवाह है, जिसकी जांच की जाएगी। क्या शी जिनपिंग नजरबंद हैं?
स्वामी ने ट्वीट में आगे लिखा कि माना जा रहा है कि जब जिनपिंग हाल ही में समरकंद में थे, तब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं के कहने पर जिनपिंग को सेना अध्यक्ष पद से हटा दिया था। उसके बाद अफवाह है कि उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है।
अभी पढ़ें – तालिबान जल्द ही PUBG और TikTok पर लगाएगा प्रतिबंध, कहा- ये युवा पीढ़ी को कर रहे गुमराह
स्वामी के इस ट्वीट के अलावा सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट हैं जिनमें दावा किया गया है कि समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में मौजूद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) पीएलए के प्रमुख के पद से हटा दिया गया था। हालांकि, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी या राज्य मीडिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ट्विटर पर कई चीनी नागरिकों ने भी शी जिनपिंग की कथित हाउस अरेस्ट के बारे में पोस्ट किया। कई लोगों ने दावा किया कि ली कियाओमिंग को चीन का राष्ट्रपति बनाया गया है। जेनिफर जेंग नाम के एक यूजर ने ट्वीट किया कि PLA सैन्य वाहन 22 सितंबर को बीजिंग की ओर जा रहे हैं। पूरा काफिला 80 KM तक लंबा है। अफवाह यह है कि CCP के सीनियर द्वारा जिनपिंग को PLA के प्रमुख के पद से हटाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
शी जिनपिंग के बारे में अचानक अफवाह क्यों?
चीन में इस हफ्ते दो पूर्व मंत्रियों को मौत की सजा और चार अधिकारियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सजा पाने वाले मंत्री और अधिकारी एक राजनीतिक गुट का हिस्सा थे। वर्तमान में, कम्युनिस्ट पार्टी देश भर में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चला रही है और ऐसा माना जाता है कि ये छह लोग जिनपिंग के विरोधी थे। माना जाता है कि जिनपिंग की नजरबंदी की खबर जिनपिंग विरोधी लॉबी द्वारा शुरू और फैलाई गई थी।
हाल ही में SCO शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे जिनपिंग
बता दें कि चीनी राष्ट्रपति हाल ही में उज्बेकिस्तान के समरकंद में संपन्न हुए एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हुए थे। अगली बैठक की मेजबानी भारत करेगा।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
1 hr agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
3 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
4 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
6 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
7 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
9 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
10 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
11 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
12 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines