अमेरिका में हुआ दुनिया का पहला Eye Transplant, 21 घंटे चली सर्जरी

World’s First Eye Transplant: दुनिया में पहली बार पूरी आंख का प्रत्यारोपण किया गया है। यह जटिल ऑपरेशन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुआ, जानिए इसके बारे में…

Dr Eduardo Rodriguez With Aaron James (Left)

Dr Eduardo Rodriguez With Aaron James (Left)

विज्ञापन

US veteran gets world’s first eye transplant: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का सबसे पहला Eye Transplant किया गया। डॉक्टर्स की टीम ने पहली बार किसी इंसान की पूरी आंख को प्रत्यारोपित किया। ऑपरेशन करीब 21 घंटे चला। गुरुवार को ऑपरेशन के बाद दुनिया को इसके बारे में बताया गया। वहीं इस प्रत्यारोपण को बहुत बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि मरीज की आंख की रोशनी वापस आएगी या नहीं।

 

विज्ञापन

आज तक सिर्फ कॉर्निया प्रत्यारोपित किया जा सका था

NYU लैंगोन हेल्थ की सर्जिकल टीम को लीड कर रहे डॉ. एडुआर्डो रोड्रिग्ज ने कहा कि सर्जरी के बाद 6 महीनों में ट्रांसप्लांट की गई आंख में अच्छी तरह से काम करने वाली रक्त वाहिकाओं और रेटिना नजर आने लगेगा। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा कि मरीज देख पाएगा या नहीं। ट्रांसप्लांट सर्जरी में 21 घंटे लगे। हमने पूरी आंख का प्रत्यारोपण किया है, यह एक बड़ा कदम है, जिसके बारे में सदियों से सोचा जाता रहा है, लेकिन यह कभी संभव नहीं हो पाया था। अब तक डॉक्टर केवल आंख की अगली परत कॉर्निया का ही प्रत्यारोपण कर पाए हैं, लेकिन अब एक पूरी आंख प्रत्यारोपित की गई है। उम्मीद है, परिणाम सकारात्मक होंगे।

विज्ञापन

30 साल के शख्स ने आधा चेहरा और आंख दान की

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आंख का प्रत्यारोपण कराने वाले शख्स का नाम एरोन जेम्स है, वे 46 साल के हैं। वे हाई वोल्टेज लाइन के करंट की चपेट में आ गए थे। इससे उनके चेहरे का बायां हिस्सा, उनकी नाक, उनका मुंह और उनकी बाईं आंख बुरी तरह नष्ट हो गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद उनका आधा चेहरा बदल दिया गया है। हादसा साल 2021 में हुआ था, लेकिन खास बात यह रही कि उनकी दाई आंख काम कर रही थी। इसी साल 27 मई 2023 को सर्जरी करके आंख का प्रत्यारोपण किया गया। 6 महीने होने वाले हैं। सर्जरी करने वालों की टीम में करीब 140 डॉक्टर शामिल रहे। 30 साल के शख्स ने चेहरा-आंख दान किया।

विज्ञापन

मरीज की पत्नी को रोशनी वापस आने की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेम्स चेहरे का प्रत्यारोपण कराने वाले अमेरिका के केवल 19वें व्यक्ति हैं। उनकी 20 साल की पत्नी मेगन जेम्स ने कहती हैं कि हादसे के बाद उनकी आंख पूरी तरह निकालनी पड़ी, जिससे वे काफी तकलीफ में थे, लेकिन इस सर्जरी के बाद उन्हें देखना सुखद अहसास है। वे दान करने वाले व्यक्ति की आभारी हैं। उन्हें उम्मीद है कि जेम्स फिर से देख पाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ