हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट ने लॉस एंजिल्स में की 'हमास अटैक' की स्क्रीनिंग, फिर हुआ बवाल

Hollywood Actress Gal Gadot Screens Hamas Attack in Los Angeles: द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार स्क्रीनिंग के समय करीब 200 लोग मौजूद थे। मौके पर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी भी तैनात थे।

Hollywood actress Gal Gadot screens Hamas Attack in Los Angeles

Photo Credit: X

Hollywood Actress Gal Gadot Screens Hamas Attack in Los Angeles: हॉलीवुड अभिनेत्री गैल गैडोट (Gal Gadot) ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक फिल्म की स्क्रीनिंग की, जिसके बाद वहां एक के बाद एक कई हिंसक झड़पे हो गईं। इस वीडियो स्क्रीनिंग में आतंकी संगठन हमास द्वारा 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर अचानक किए गए घातक हमले को दिखाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हिंसक झड़पों के बाद स्क्रीनिंग को रोक दिया गया है।

न्यूज साइट एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में एबीसी न्यूज के हवाले से बताया गया है कि 43 मिनट की फिल्म “बेयरिंग विटनेस” में 7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए अत्याचारों का सबूत के तौर पर पेश करते हुए ग्राफिक और हिंसक फुटेज में दिखाया गया है। मीडिया आउटलेट ने कहा कि इसमें से कुछ में हमास के सदस्यों द्वारा शूट किए गए फुटेज भी शामिल हैं।

स्क्रीनिंग में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हुईं एक्ट्रेस

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पिको बुलेवार्ड पर शहर के म्यूजियम ऑफ टॉलरेंस के बाहर दो समूह आपस में भिड़ते दिख रहे हैं। बताया गया है कि गैल गैडोट स्क्रीनिंग के आयोजन में शामिल थीं। हालांकि मीडिया आउटलेट ने बताया है कि अभिनेत्री व्यक्तिगत रूप से स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हुई। वंडर वुमन की अभिनेत्री, जो एक इजरायली भी हैं, को नरसंहार का समर्थन करने के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा।

द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार स्क्रीनिंग के समय करीब 200 लोग मौजूद थे। इसके बावजूद वहां भारी सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) के एक अधिकारी, संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत और हॉलीवुड के अधिकारी भी शामिल थे।

लॉस एंजिल्स के मेयर ने कही ये बात

इस मामले को लेकर लॉस एंजिल्स के मेयर कैरेन बैस ने कहा कि हमें एक साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा कि हम मौजूदा विश्वव्यापी तनाव को हमारे शहर में अस्वीकार्य हिंसा में बदलने की अनुमति नहीं दे सकते। यह हजारों लोगों के लिए बेहद दर्द और संकट का समय है। हमें एक साथ खड़ा होना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ