हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली से 5 गुणा ज्यादा जहरीला है पाकिस्तान का ये शहर, दुनिया में सबसे प्रदूषित

World Most Polluted City : पाकिस्तान का लाहौर शहर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। इस शहर का AQI 1900 के पार चला गया था। प्रशासन ने इसको लेकर कई ठोस कदम उठाए हैं, वहीं मंत्री ने भारत को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन

World Most Polluted City : भारत में प्रदूषण को कम करने के लिए तरह-तरह के कदम उठाये जा रहे हैं लेकिन स्थिति फिर भी कंट्रोल में नहीं है। हर साल प्रदूषण को कम करने के नाम पर आरोप प्रत्यारोप और कई ठोस कदम उठाने के दावे किए जाते हैं लेकिन हर साल दिल्ली की हवा दमघोंटू हो जाती है। इसी बीच पाकिस्तान के लाहौर शहर की जो स्थिति सामने आई है, उसे जानकर लोग चौंक गए हैं।

दिल्ली का अधिकतम AQI 433 रिकॉर्ड किया गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर लाहौर में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) दिल्ली से लगभग पांच गुणा अधिक 1900 दर्ज किया गया। प्रदूषण का ये बेहद खतरनाक स्तर है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। IQAir के आंकड़ों से पता चला है कि रविवार को लाहौर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में सबसे टॉप पर था।

स्कूल ऑफ, वर्क फ्रॉम होम ऑन 

लाहौर की इस खतरनाक प्रदूषण स्थिति को देखते हुए कई बड़े कदम उठाए गए। लाहौर प्रशासन ने घर से काम करने (वर्क फ्रॉम होम) के आदेश लागू किए हैं और कई शहरों के प्राथमिक स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। पंजाब सरकार के मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि सरकार ने एक सप्ताह के लिए प्राथमिक स्कूलों को बंद कर दिया है और अभिभावकों से बच्चों को मास्क पहनाने के लिए कहा गया है।

प्रदूषण रोकने के लिए उठाये गए कदम

पाकिस्तान में सरकार ने लोगों से घर के अंदर रहने, दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने के लिए कहा गया। इसके साथ जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। तिपहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है और तो और कई क्षेत्रों में निर्माण कार्य पर भी रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें : संभलकर! ‘अंकल’ कहना पड़ सकता है भारी, भोपाल में दुकानदार की पिटाई

पंजाब प्रांत की मंत्रो औरंगजेब मरियम ने प्रदूषण की इस खतरनाक स्थिति के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि भारत के साथ बातचीत के बिना इसका समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा गया कि सरकार पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के जरिए भारत और पड़ोसी देशों से बातचीत शुरू करेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें