नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भाग लेने अमेरिका जाएंगे। विदेश मंत्री 77वें सत्र में उच्च स्तरीय सप्ताह के लिए एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। यह महासभा 18 से 28 सितंबर तक होगी। शनिवार को एक आधिकारिक बयान के अनुसार 77वें UNGA का विषय ‘एक वाटरशेड मोमेंट: इंटरलॉकिंग चुनौतियों के लिए परिवर्तनकारी समाधान’ है।
अभी पढ़ें – भूकंप के झटकों से एक बार फिर थर्राया ताइवान, रिक्टर स्केल पर 7.2 रही तीव्रता
विदेश मंत्रालय के अनुसार बहुपक्षवाद में सुधार के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए विदेशी मंत्री G4 (भारत, ब्राजील, जापान, जर्मनी) की एक मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेंगे। वहीं, L69 समूह की उच्च-स्तरीय बैठक में भाग लेंगे। मंत्रालय के अनुसार L69 समूह में एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, कैरिबियन और छोटे द्वीप विकासशील देशों के विकासशील देश शामिल हैं। जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधारों पर केंद्रित हैं।
अभी पढ़ें – चीन में भीषण सड़क हादसा, 27 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
24 सितंबर को विदेश मंत्री आजादी का अमृत महोत्सव मनाने और प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जो भारत की विकास यात्रा और दक्षिण-दक्षिण सहयोग में इसके योगदान को उजागर करेगा। इस कार्यक्रम को 77वें यूएनजीए के अध्यक्ष कई सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और यूएनडीपी प्रशासक के साथ संबोधित किए जाने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान विदेशी मंत्री आईबीएसए, ब्रिक्स, भारत – प्रेसीडेंसी प्रो टेम्पोर सीईएलएसी, भारत-कैरिकॉम और भारत-फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया, भारत-फ्रांस-यूएई और भारत जैसे अन्य त्रिपक्षीय प्रारूपों की बहुपक्षीय बैठकों में भी भाग लेंगे।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Amazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 hr ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 hr agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
2 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
3 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
4 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
5 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
5 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
12 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
21 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines