China Bus Accident: चीन में भीषण सड़क हादसा, 27 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

नई दिल्ली: चीन में बड़ा हादसा (China Bus Accident) हुआ है। यहां के गुइझोउ प्रांत में यात्रियों से भरी एक बस एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।
घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। लिहाजा मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी आशंका जताई जा रही है।
27 people killed in China bus crash, reports AFP News Agency quoting State Media
— ANI (@ANI) September 18, 2022
खबरों के मुताबिक हादसे के वक्त बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। स्थानीय पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, गुडझओऊ प्रांत की राजधानी गुडयांग शहर के साउथ-वेस्ट हिस्सा में स्थित संदू काउंट में बस के पलटने से 27 लोगों की मौत हो गई।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: