World’s Fastest Flying Bike: उड़ने को तैयार है दुनिया की पहली फ्लाइंग बाइक, जानें कितनी होगी स्पीड

Worlds Fastest Flying Bike1

World’s Fastest Flying Bike: क्या आपने कभी सोचा है कि आपके पास ऐसी बाइक हो जो सड़क पर दौड़ने के अलावा उड़ भी सकती हो। जी हां, ये सच है। दुनिया की उड़ने वाली बाइक बनकर तैयार है। इस उड़ने वाली बाइक को जेटपैक एविएशन की कंपनी मेमन एयरोस्पेस ने बनाया है। बताया जा रहा है कि यह विमान की गति से उड़ान भरेगा। खास बात ये कि इसमें विमान में भरने वाला इंधन ही यूज किया जाएगा, इसलिए इसकी स्पीड और रेंज भी शानदार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेमन एयरोस्पेस (Mayman Aerospace) की ओर से बताया गया है कि उड़ने वाली बाइक से एक बार में 644 किलोमीटर तक उड़ान भरा जा सकता है। मेमन एयरोस्पेस के मालिक डेविड मेमैन ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस उड़ने वाली बाइक का नाम ‘स्पीडर’ रखा गया है। इसमें आठ जेट इंजन लगाए गए हैं।

विज्ञापन

जेट इंजन लगने के कारण ‘स्पीडर’ बाइक की रफ्तार काफी तेज होगी। इस बाइक पर एक हजार किलोग्राम तक वजन ले जाया जा सकता है। एक घंटे में यह बाइक 804 किलोमीटर तक जा सकती है। बता दें कि एक कॉमर्शियल प्लेन की रेंज भी इतनी ही होती है। इस बाइक की एक खासियत ये भी है कि यह खुद से उड़ान भर सकता है और इसे रिमोट से भी कंट्रोल किया जा सकता है।

विज्ञापन

इस बाइक से मिल सकती है ये मदद

स्पीडर बाइक का कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका यूज जंगल की आग बुझाने के लिए, किसी ऊंची इमारत में लगी आग को बुझाने में किया जा सकता है। अगर कोई गंभीर रूप से बीमार है तो इस बाइक की मदद से उसे अस्पताल भी पहुंचाया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऐसे आया स्पीडर बाइक का आइडिया

मेमन एयरोस्पेस के मालिक डेविड मेमैन के मुताबिक, 2015 में उन्होंने जेटपैक से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के चारों ओर उड़ान भरी थी। इस उड़ाने के बाद उन्होंने सोचा कि क्यों न उड़ान भरने वाली बाइक बनाई जाए। उन्होंने बताया कि इस बाइक पर 2018 में काम शुरू किया गया था। फिलहाल, मेमन एयरोस्पेस यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से इस बाइक के उड़ान के संचालन और टेस्टिंग की मांग कर रहा है। ये तय नहीं हो पाया है कि इसकी औपचारिक उड़ान कब से शुरू हो पाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ