Woman With Biggest Lips in The World Will Set New Record: एंड्रिया इवानोवा… 25 साल की इस लड़की का दावा है कि उसके होठ दुनिया में सबसे बड़े हैं। इसके लिए लड़की ने हजारों यूरो खर्च किए हैं। अब इस लड़की के सिर पर अलग रिकॉर्ड बनाने का फितूर सवार हो गया है। उसका कहना है कि वो अब दुनिया के सबसे बड़े गाल (Cheeks) बनाएगी। एंड्रिया अब तक गाल की हड्डी के फिलर पर लगभग 1,600 पाउंड खर्च कर चुकी हैं। साथ ही ठुड्डी, जबड़े और होंठों पर भी फिलर लगा चुकी हैं, लेकिन डॉक्टर उसके चेहरे पर फिलर लगाने को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि यह घातक हो सकता है।
इतनी रकम कर दी खर्च
न्यूज साइट द मिरर के अनुसार, बल्गेरियाई सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली एंड्रिया ने 2018 में अपने चेहरे पर कॉस्मेटिक काम करवाना शुरू कर दिया था। उनका लक्ष्य था कि वो एक ब्रेट्ज गुड़िया की तरह दिखे। इसके लिए एंड्रिया ने सबसे पहले केवल लिप फिलर पर 8,000 यूरो खर्च किए थे। इस नए रिकॉर्ड के लिए पुरस्कार पर एंड्रिया अपनी नजरें गड़ाए रखी।
यह भी पढ़ेंः 800 साल पुराने पेड़ को काट डाला, लोग बोले- अब आएगी बड़ी आपदा
डॉक्टरों ने दी है चेतावनी
इसके लिए उसने ज्यादा इंजेक्शन लगाने के बारे में डॉक्टरों की चेतावनी को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया में सबसे बड़े होठों के अलावा सबसे बड़ी गालों की हड्डियां भी चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मैंने अब तक अपने गालों में चार हयालूरोनिक एसिड इंजेक्शन लगवाए हैं, लेकिन मैं दो और इंजेक्शन लगवाऊंगी।
यह भी पढ़ेंः सो कर उठते ही कमरे में दिखे हजारों ‘लेडी बर्ड्स’ कीड़ों से डरी महिला घर छोड़ने को हुई मजबूर
नए रिकॉर्ड पर है नजर
हालांकि अब उनकी नजरें अपने आकर्षक गालों के लिए विश्व रिकॉर्ड बनाने पर टिकी हैं। उन्होंने कहा कि इलाज की उपचार प्रक्रिया के लिए मुझे अपने चेहरे पर किसी भी प्रकार से दबाव से बचना है। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य मॉडल बनाना है। मेरे होंठ अभी भी उतने बड़े नहीं हैं और मैं उन्हें और ज्यादा बड़ा करना चाहती हूं। हर महीने मुझे और ज्यादा फिलर्स मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए कितने रुपये खर्च हो गए, इसका मुझे अंदाजा भी नहीं है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
12 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
14 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
15 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
18 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
20 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
20 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
21 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
22 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
23 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines