महिला ने 7 महीने के बेटे की बेरहमी से की हत्या, फिर उसकी अस्थियों से ज्वेलरी के लिए मांगी डोनेशन

Woman brutally murdered Infant Son: अमेरिका के टेक्सास में एक महिला ने अपने 7 महीने के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी है। इस मामले में अदालत ने उसे हत्या का दोषी पाया है।

महिला ने 7 महीने के बेटे की बेरहमी से की हत्या, फिर उसकी अस्थियों से ज्वेलरी के लिए मांगी डोनेशन

Woman brutally murdered Infant Son: अमेरिका टेक्सास में एक महिला ने कथित तौर पर अपने सात महीने के बच्चे की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने हत्या करने के बाद बच्चे के दाह संस्कार और ज्वेलरी खरीदने के लिए डोनेशन मांगा। इस मामले में अदालत ने महिला पर नवजात की हत्या करने का दोषी माना है।

मीडिया की खबरों के अनुसार, टेक्सास की कोर्ट ने 20 वर्षीय एंजेल लिन मैरी वार्नर पर बुधवार को जैक्सन नाइट ब्लैकमन की मौत के मामले में हत्या का दोषी पाया है। बच्चे के पिता वार्नर ने सोमवार को लगभग 11:50 बजे मृत शिशु की खोज की। इसके बाद जब शव का पोस्टमार्टम किया गया तो जानकारी सामने आई कि शिशु की मृत्यु का कारण ब्लंट फोर्स ट्रॉमा से हुई है।

मां ने बच्चे को बिस्तर पर पटका

वार्नर की एक रूममेट ने पुलिस को बताया कि बच्चा सुबह लगभग 2:30 बजे रोने लगा था। कथित तौर पर वार्नर लिविंग रूम में गई, बच्चे को उसके पालने से उठाया और अपने शयनकक्ष में ले गई। रूममेट ने दावा किया कि वार्नर के सोने से पहले कमरे से ‘धड़-धड़’ की आवाज आ रही थी। अमरिलो पुलिस ने पोस्टमार्टम के आधार पर बताया कि वार्नर ने कथित तौर पर बच्चे को बिस्तर पर पटकने और उसे दो कंबलों में लपेटने की बात कबूल की। उसने स्वीकार किया कि वह उसके पेट पर तब तक दबाव डालती रही जब तक उसका रोना बंद नहीं हो गया। वार्नर ने खुलासा किया कि उसने शिशु को फर्श पर फेंक दिया था। यह महसूस करने के बावजूद कि बच्चे ने सांस लेना बंद कर दिया है।

लोगों से मांगी ज्वेलरी के लिए डोनेशन

वार्नर ने पहले सोशल मीडिया पर बताया कि उसके लड़के की मौत डूबने से हुई है। पुलिस के उसके घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद, उसने फेसबुक पर अपने बच्चे की मौत की पुष्टि की और अगले ही दिन GoFundMe पेज पर लिखा कि मैं अपने बच्चे के अंतिम संस्कार लिए पैसे जुटा रही हूं। वह हमारे जीवन की रोशनी था। इस मामले में GoFundMe ने लिखा कि उनके पेज से कोई भी धनराशि जुटाई नहीं गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ