'मानो 15 साल छोटा हो गया प्राइवेट पार्ट', 45 साल का अरबपति जवां होने के लिए ले रहा दर्दनाक थैरेपी

Bryan Johnson Painful Shock Therapy: अमेरिकी अरबपति ब्रायन जॉनसन 18 साल के लड़के जैसा इरेक्शन पाने के लिए दर्दनाक शॉक थैरेपी ले रहे हैं। 

US Millionaire Bryan Johnson Takes Painful Shock Therapy for erectile dysfunction

US Millionaire Bryan Johnson Takes Painful Shock Therapy for erectile dysfunction

Bryan Johnson Painful Shock Therapy: पैसा हो तो आदमी क्या कुछ नहीं कर सकता, लेकिन 45 साल के अमेरिकी अरबपति ब्रायन जॉनसन की कहानी कुछ अलग है। वह 18 साल के लड़के जैसा जवां होना चाहते हैं। इसके लिए ब्रायन पहले ही करोड़ों रुपये खर्च कर चुके हैं। वह हर साल जवां रहने के लिए करीब 17 करोड़ रुपये खर्च कर देते हैं। अब उन्होंने एक और फैसला लिया है। ब्रायन 18 साल के लड़के जैसा इरेक्शन पाने के लिए अपने गुप्तांगों पर दर्दनाक शॉक थेरेपी ले रहे हैं।

‘फोकस्ड शॉकवेव थेरेपी’

सीईओ पॉडकास्ट की डायरी के एक एपिसोड में बोलते हुए ब्रायन ने कहा कि वह ‘फोकस्ड शॉकवेव थेरेपी’ के जरिए इरेक्शन डिस्फंक्शन को विफल करने की कोशिश में जुटे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट ने पॉडकास्ट के दौरान जॉनसन के हवाले से कहा- “इस तकनीक में आपके पास एक छड़ी होती है। आप एक कुर्सी पर बैठते हैं और तकनीशियन छड़ी का उपयोग कर ‘अकूस्टिक टेक्नीक’ के माध्यम से आपके प्राइवेट पार्ट को झटका देता है।”

दर्दनाक है उपचार

इस तकनीक का प्रयोग इरेक्शन डिस्फंक्शन के लिए भी किया जाता है। नपुंसकता को इरेक्टाइल डिस्फ़ंक्शन (ED) कहा जाता है। हालां​कि ब्रायन का कहना है कि वर्तमान में उन्हें कोई यौन रोग का अनुभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इसमें झटके बिजली के नहीं होते बल्कि ‘सूक्ष्म चोटें’ पैदा करके काम किया जाता है, जिससे मांसपेशियां फिर से बन जाती हैं। हालांकि उपचार दर्दनाक है।

मानो मेरा प्राइवेट पार्ट 15 साल छोटा हो गया हो

ब्रायन ने आगे कहा “मैं परिणामों से स्तब्ध हूं। अब मैं दो महीने का हो गया हूं। मेरा व्यक्तिगत अनुभव ऐसा है मानो मेरा प्राइवेट पार्ट 15 साल छोटा हो गया हो।” “18 साल के स्तर तक पहुंचने के लिए मुझे रात के समय तीन घंटे और 30 मिनट के इरेक्शन की आवश्यकता होगी। इसलिए यही वह लक्ष्य है जिसे हम हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।”

कर्नेल के फाउंडर और सीईओ हैं जॉनसन

जॉनसन एक बिजनेसमैन और राइटर हैं। वह कर्नेल के संस्थापक और सीईओ भी हैं। उनकी कंपनी जो ब्रेन एक्टिविटीज की निगरानी और रिकॉर्ड कर सकती है। ब्रायन मस्तिष्क, गुर्दे, दांत, त्वचा, बाल, लिंग और मलाशय सहित अंगों को किशोरावस्था के दौरान युवा बनाए रखने के लिए हर रोज 111 सप्लीमेंट लेते हैं।

मई में टेक मुगल को अपने 17 साल के बेटे के साथ ब्लड प्लाज्मा ट्रांसफ्यूजन का उपयोग करके उम्र बढ़ने को उलटने का प्रयास करते देखा गया था। प्लाज्मा चढ़ाने से जॉनसन ने दावा किया कि उनकी त्वचा 28 साल के व्यक्ति की है और फेफड़ों की क्षमता 18 साल के युवा की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ