JD Vance Called Pakistan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के देश के नाम संबोधन से पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान को कॉल किया था। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से पाकिस्तान को एक संदेश दिया है, जो ईरान के नाम है। वहीं पाकिस्तान को कॉल करने की वजह यह है कि पाकिस्तान कुछ अरब देशों के साथ मिलकर ईरान युद्ध को खत्म कराने के लिए मध्यस्थता कर रहा है। इसलिए राष्ट्रपति ट्रंप ने वेंस के जरिए पाकिस्तान को संदेश दिया कि वह अपने प्रयासों में तेजी लाए।
ईरान पर कूटनीतिक दबाव बनाने का संदेश
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान को संदेश दिया कि ईरान कुछ मांगें मान लेगा तो राष्ट्रपति ट्रंप सीजफायर के लिए तैयार हैं। उन्होंने पाकिस्तान को अन्य मध्यस्थ देशों के साथ ईरान पर कूटनीतिक दबाव बनाने और सीजफायर के लिए मनाने को कहा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान यह संदेश ईरान को दे कि अगर उसने समझौता नहीं किया तो उसके बुनियादी ढांचों पर दबाव बढ़ता चला जाएगा और अमेरिका हमला करता रहेगा। अगर ईरान ऐसा नहीं चाहता तो कूटनीति से काम ले।
डील न होने पर कड़े फैसले लेने का संदेश
उन्होंने पाकिस्तान को संदेश दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप अब सब्र खो रहे हैं। वे अब और इंतजार नहीं कर सकते। उन्होंने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अगर ईरान बेहतरीन डील करने के लिए तैयार नहीं होता है तो अमेरिकी सरकार को कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। बता दें कि अमेरिकी की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रूबियो, स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामा जेरेड कुशनर ईरान के साथ समझौता करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। इसमें वेंस की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है।
Donald Trump LIVE Updates: ‘ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे’, देश के नाम संबोधन में बोले ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को कड़ी चतावनी
बता दें कि देश के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को फिर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान की नौसेना, वायुसेना और IRGC की कमर तोड़ दी है। ईरान की मिसाइल और ड्रोन बनाने की क्षमता को खत्म कर दिया है। ईरान में रिजीम चेंज का लक्ष्य पूरा कर लिया है। अगले 2-3 हफ्ते में अन्य सैन्य लक्ष्य भी पूरे कर लिए जांएगे। इस बीच अगर ईरान ने समझौता नहीं किया तो बड़ा हमला करके ईरान को उस पाषाण युग में पहुंचा देंगे, जहां से निकले में सालों लगेंगे।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
5 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
13 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
14 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
15 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
17 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
19 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
21 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
22 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines