दुनियाभर में ऊर्जा आपूर्ति की जीवनरेखा माने जाने वाले होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का दबदबा तेजी से कमजोर पड़ता नजर आ रहा है. केप्लर के डेटा के मुताबिक, लगभग 80% जहाजों ने संयुक्त राष्ट्र अधिकृत ओमान मार्ग का इस्तेमाल किया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर दावा करते हुए एक नक्शा जारी किया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर कहा कि ईरान के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है और नौसैनिक नाकाबंदी पूरी तरह लागू है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जलमार्ग में बिछाई गई सभी समुद्री माइंड्स को हटा दिया गया है या निष्क्रिय कर दिया गया है, जिससे मार्ग अब परिचालन के लिए सुरक्षित है.
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में अमेरिका की क्यों बढ़ रही टेंशन? ये युद्धपोत बना वजह
ओमान मार्ग से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही
समुद्री डेटा का हवाला देते हुए CNN Report में बताया गया है कि वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए सबसे अहम माने जाने वाले इस समुद्री रास्ते पर ईरान की पकड़ ढीली पड़ रही है. शांति काल में दुनिया के कुल कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का करीब पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता रहा है. मरीन ट्रैफिक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो हफ्तों में क्रमशः 95 और 118 जहाज होर्मुज से गुजरे. होर्मुज से गुजरने वाले 80 प्रतिशत जहाजों ने संयुक्त राष्ट्र अधिकृत ओमान मार्ग का इस्तेमाल किया.
ईरान की धमकियों और हमलों के जोखिम के बावजूद मर्चेंट पोत अमेरिकी सुरक्षा वादे के तहत इस रास्ते से गुजर रहे हैं. दूसरी ओर, अमेरिकी नौसेना ने इस पूरे इलाके में अपनी नाकाबंदी कड़ी कर दी है.
केप्लर के कच्चे तेल विश्लेषकों का कहना है कि रूट बदलने के चलते ईरान अब जहाजों से टोल टैक्स या ट्रांजिट फीस वसूलने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है.
डार्क शिपिंग से तेल की आवाजाही
सऊदी अरब, कुवैत और यूएई जैसे खाड़ी देश तेल निर्यात के लिए विशाल कच्चे तेल वाहक (VLCC) जहाजों का इस्तेमाल कर रहे हैं. लिपो ऑयल एसोसिएट्स के अनुसार, ये जहाज ट्रांसपोंडर बंद रखकर सुरक्षित तरीके से फारस की खाड़ी से निकलते हैं और ओमान की खाड़ी में तेल को अन्य टैंकरों में ट्रांसफर करते हैं.
अमेरिकी ऊर्जा सचिव क्रिस राइट के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट और वैकल्पिक मार्गों से तेल का कुल प्रवाह अब करीब 15 मिलियन बैरल प्रति दिन दर्ज हुआ है जो युद्ध से पहले के 20 मिलियन बैरल के करीब है.
ईरान के खिलाफ जंग में उतरा सऊदी अरब, अमेरिका को दे रहा फुल सपोर्ट; इराक बना युद्ध का नया मैदान
संबंधित खबरें
'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
1 hr agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
2 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
2 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
3 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
7 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
10 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
13 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
13 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
13 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines