होर्मुज में फिर भड़का तनाव! कच्चे तेल की कीमतों में आया उबाल, ईरान ने मांगी 20% पेनल्टी; भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

Crude Oil Price Update August 2026: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नए हमलों के बाद ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर के पार पहुंच गया है. जानिए ईरान की नई मांगों और भारत में पेट्रोल-डीजल पर इसके असर के बारे में.

crude oil.jpg (3)

ईरान ने साफ कहा है कि जब तक अमेरिका उस पर से पाबंदियां नहीं हटाता, तब तक यह महत्वपूर्ण जलमार्ग पूरी तरह से नहीं खोला जाएगा.

अगर आप सोच रहे थे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल (Crude Oil) सस्ता होगा और भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे, तो फिलहाल इस उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है. मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में हुए नए हमलों के बाद वैश्‍व‍िक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अचानक बड़ा उछाल आ गया है. शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को ब्रेंट क्रूड का भाव 84 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है.

विज्ञापन

आइए, समझते हैं कि मिडिल ईस्ट में अचानक क्या हुआ, ईरान की नई शर्तें क्या हैं और इसका भारत पर क्या असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

अचानक क्यों भड़का मिडिल ईस्ट में तनाव?

कुछ ही दिनों पहले तक यह उम्मीद जताई जा रही थी कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत बन जाएगी और नया समझौता हो सकता है. इस खबर से कच्चे तेल के दाम गिरने भी लगे थे. लेकिन गुरुवार रात केशम द्वीप (Qeshm Island) के पास हुए एक धमाके के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हमले शुरू कर दिए और दावा किया कि उसने दुश्मन देशों के ठिकानों को निशाना बनाया है. ईरान अब अमेरिका और इजराइल से जुड़े जहाजों के इस रास्ते से गुजरने पर पूरी तरह से रोक (Transit Restrictions) लगाना चाहता है.

विज्ञापन

ईरान की नई मांग: 20% का भारी जुर्माना!
ईरान काफी समय से इस समुद्री रास्ते पर अपना पूरा नियंत्रण चाहता है. अब तेहरान की तरफ से नई शर्तें सामने आई हैं. ईरान का कहना है कि दुश्मन देशों के जहाजों को इस जलमार्ग से गुजरने से पहले मुआवजा देना होगा. जो जहाज ईरान के बनाए नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके ऊपर लदे कुल सामान की कीमत का 20% जुर्माना वसूला जाएगा.

विज्ञापन

ईरान ने साफ कहा है कि जब तक अमेरिका उस पर से पाबंदियां नहीं हटाता, तब तक यह महत्वपूर्ण जलमार्ग पूरी तरह से नहीं खोला जाएगा.

भारत के लिए क्यों बढ़ी सिरदर्दी?
भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात (Import) से पूरा करता है और यह समुद्री रास्ता भारत के तेल आयात के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. अगर कच्चे तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार 80-85 डॉलर से ऊपर बने रहते हैं, तो देश में पेट्रोल-डीजल सस्ते होने की संभावना खत्म हो जाएगी.

विज्ञापन

फिलहाल भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा दरें स्थिर बनी हुई हैं. लेकिन अगर क्रूड ऑयल में यूं ही उबाल जारी रहा, तो आगे चलकर सरकारी तेल कंपनियों पर कीमतें बढ़ाने का दबाव बन सकता है. जब तक अमेरिका और ईरान के बीच कोई स्थायी समझौता या ठोस नतीजा नहीं निकल आता, तब तक कच्चे तेल की कीमतों में ऐसी ही उठापटक देखने को मिलती रहेगी. फिलहाल भारत समेत दुनिया भर के तेल आयातक देशों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में होर्मुज जलमार्ग का विवाद कैसे सुलझता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ